गाजियाबाद

उत्तरांचल बिहार कॉलोनी में प्रदूषण कार्रवाई के दौरान हंगामा

क्षेत्र में भय और तनाव का माहौल

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
लोनी गाजियाबाद : उत्तरांचल बिहार कॉलोनी में शुक्रवार को प्रदूषण विभाग और नगरपालिका की संयुक्त टीम द्वारा प्रदूषण फैलाने वालों के खिलाफ की जा रही कार्रवाई उस समय विवाद में बदल गई, जब टीम के साथ वार्ड नंबर 17 की सभासद के पति मोहन शर्मा कुछ महिलाओं के साथ एक घर में घुसकर वीडियो बनाने लगे।
स्थानीय लोगों ने बिना अनुमति घर में घुसने और वीडियो बनाने का विरोध किया, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच तीखी नोकझोंक शुरू हो गई। मौके पर मौजूद कुछ महिलाओं ने तार छीलकर काम करने और कचरा जलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर जमकर हंगामा किया।
स्थिति बिगड़ने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में किया। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय विधायक भी मौके पर पहुंचे और उन्होंने इस मामले में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
हालांकि, शनिवार दोपहर तक किसी भी पक्ष की ओर से पुलिस में कोई तहरीर नहीं दी गई है। इस बीच पूर्व चेयरमैन मनोज धामा ने बयान जारी कर क्षेत्र का माहौल खराब करने की कोशिश करने वालों को चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि कुछ लोग आपसी भाईचारे को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं, जबकि आजादी से पहले से ही दोनों समुदाय आपसी सद्भाव के साथ रहते आए हैं।
घटना के बाद कॉलोनी में भय और तनाव का माहौल बना हुआ है। स्थानीय नागरिक फिलहाल खुलकर कुछ भी बोलने से बच रहे हैं। पुलिस दोनों पक्षों के संपर्क में है और स्थिति पर नजर बनाए हुए है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button