खैरथल

बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट परिणाम पर निकली भव्य शोभा यात्रा विद्यार्थियों का हुआ जोरदार स्वागत

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।

खैरथल। पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय खैरथल के छात्र-छात्राओं द्वारा बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन के उपलक्ष्य में नगर में भव्य एवं आकर्षक शोभा यात्रा निकाली गई। रैली का शुभारंभ पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक शिक्षा) अलवर बृजनंदन अवस्थी एवं विद्यालय के पूर्व प्रधानाचार्य महावीर सिंह चौधरी तथा मोहर सिंह चौधरी ने हरी झंडी दिखाकर किया।
शोभा यात्रा नगर के प्रमुख बाजारों से होकर गुजरी, जहां जगह-जगह शहर के गणमान्य नागरिकों ने छात्र-छात्राओं एवं विद्यालय स्टाफ का माला पहनाकर व शीतल पेय पिलाकर भव्य स्वागत किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने डीजे की धुन पर नृत्य कर अपनी खुशी का इजहार किया, जिससे पूरे शहर का माहौल उत्साह और उल्लास से भर गया।
कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य  अमरलाल, उप प्रधानाचार्य धनेश गर्ग तथा संस्कृत विशेषज्ञ वरिष्ठ अध्यापक धर्मेंद्र लोढ़ा सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। रैली में विद्यार्थियों, नागरिकों एवं स्टाफ का उत्साह देखते ही बन रहा था।
अंत में प्रधानाचार्य  अमरलाल ने सभी विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए नागरिकों एवं सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त किया और रैली का समापन किया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button