जालौन
कुठौंद पुलिस ने तमंचाधारी शातिर चोर बाइक सहित गिरफ्तार
नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
कुठौंद (जालौन)। जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे सख्त अभियान के तहत थाना कुठौंद पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने शातिर बाइक चोर फैजान को चोरी की मोटर साइकिल व अवैध तमंचा और जिंदा कारतूसों के साथ गिरफ्तार कर लिया।
मिली जानकारी के अनुसार थाना प्रभारी निरीक्षक जगदम्बा प्रसाद दुबे को मुखबिर से सूचना मिली कि शातिर बाइक चोर बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे स्थित निजामपुर अंडरपास के पास घेराबंदी कर आरोपी को धर दबोचा। गिरफ्तार फैजान पुत्र रमजान निवासी खटीकन मोहल्ला कस्बा जालौन के कब्जे से एक अवैध 12 बोर देशी तमंचा, दो जिंदा कारतूस और मुकदमा अपराध संख्या 34/2026 में चोरी की गई हीरो स्प्लेंडर बाइक नंबर यूपी 92 एई 6682 बरामद की गई। गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक जगदम्बा प्रसाद दुबे, वरिष्ठ उप निरीक्षक शीलवन्त सिंह, उप निरीक्षक हर्षवर्धन त्रिपाठी, कांस्टेबल प्रवीण राज शर्मा और विनोद कुमार शामिल रहे। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों में भय का माहौल है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया है।

