जालौन

भारत विकास परिषद जालौन प्रमुख शाखा को मिला नया नेतृत्व, अनन्त गुप्ता बने अध्यक्ष

नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन, सेवा और संस्कार के संकल्प के साथ कार्य करने का लिया प्रण

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
जालौन। प्रांतीय अध्यक्ष लखन लाल चंदैया के निर्देशानुसार भारत विकास परिषद प्रमुख शाखा जालौन की नई कार्यकारिणी का निर्वाचन स्थानीय बजाज एजेंसीज पर सम्पन्न हुआ। बैठक में प्रमुख गल्ला व्यवसायी अनन्त गुप्ता को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया।
अध्यक्ष पद के लिए अनन्त गुप्ता के नाम का प्रस्ताव निवर्तमान अध्यक्ष मृत्युंजय श्रीवास्तव ने रखा, जिसका समर्थन अरविंद श्रीवास्तव ने किया। सचिव पद पर अनुरुद्ध विश्नोई (नीटू) को चुना गया, जिनके नाम का प्रस्ताव सन्तोष पोरवाल एवं समर्थन महेश बिलैया ने किया। कोषाध्यक्ष पद के लिए राजकुमार सोनी का चयन हुआ, जिनके नाम का प्रस्ताव प्रेम कुमार गुप्ता (कल्लू बजाज) तथा समर्थन सुनील गुप्ता ने किया।
महिला संयोजिका के रूप में श्रीमती ऊषा गुप्ता को चुना गया। उनके नाम का प्रस्ताव अश्विनी द्विवेदी एवं समर्थन सचिन पुरवार ने किया। इसके अलावा मंगल सिंह चौहान एवं मनोज बाथम को संयुक्त सचिव तथा एनएसटी स्कूल के संचालक जसवंत सिंह तोमर को सह कोषाध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया।
निर्वाचन प्रक्रिया का संचालन संस्थापक अध्यक्ष पवन कुमार अग्रवाल द्वारा किया गया। निर्वाचन के उपरांत सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने भारत विकास परिषद की रीति-नीति के अनुरूप कार्य करने का संकल्प लिया।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष अनन्त गुप्ता ने कहा कि “संकल्प, सहयोग, सेवा, संस्कार और समर्पण के माध्यम से स्वस्थ, समर्थ और संस्कारित भारत के निर्माण हेतु सभी के साथ समन्वय स्थापित कर कार्य किया जाएगा।”
इस अवसर पर पिछले सत्र के अध्यक्ष मृत्युंजय श्रीवास्तव, सचिव प्रेम कुमार गुप्ता (कल्लू बजाज) एवं कोषाध्यक्ष अरविंद श्रीवास्तव के उत्कृष्ट कार्यकाल की उपस्थित सदस्यों ने सराहना की।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button