भरत पुर
भुसावर में 40 जोड़ों का विवाह सम्मेलन 19 अप्रैल आखातीज को
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को दिया निमंत्रण पत्र

पूर्व मुख्यमंत्री से मिले सैनी समाज सेवा समिति तहसील भुसावर के लोग
नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
भुसावर भरतपुर जिले के एतिहासिक शहरों में शामिल भुसावर कस्बे में आगामी 19 अप्रेल आखातीज रविवार को सैनी समाज सेवा समिति तहसील भुसावर भरतपुर के तत्वावधान में माली, कुशवाह, शाक्य, मोर्य, यदुवंशी एवं सैनी समाज का प्रथम विवाह सम्मेलन समारोह सैनी समाज सेवा समिति भुसावर द्वारा बल्लभगढ़ सड़क मार्ग स्थित नायावास के पास सीओ आफिस के परिसर में धूमधाम एवं हर्षोल्लास पूर्वक आयोजित किया जाएगा जिसकी तैयारियों को समस्त सैनी समाज एक जुट होकर अपनी अपनी जिम्मेदारी लेकर जुट गए हैं। वहीं सैनी समाज तहसील भुसावर के अध्यक्ष चन्दर सैनी ने जानकारी देते हुए बताया कि कस्बे में आगामी 19 अप्रेल आखातीज रविवार को सैनी समाज सेवा समिति तहसील भुसावर भरतपुर द्वारा प्रथम आदर्श विवाह सम्मेलन सामारोह आयोजित किया जाएगा जहां राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से आज सामुहिक विवाह सम्मेलन सेवा समिति भुसावर की टीम ने शिष्टाचार की मुलाकात करते हुए माली, कुशवाह, शाक्य, मोर्य यदुवंशी सैनी समाज के विवाह सम्मेलन की तैयारियों को लेकर चर्चा करते हुए विवाह सम्मेलन की रुप रेखा से अवगत करवाते हुए उन्हें इस सामुहिक विवाह सम्मेलन के मांगलिक कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने को लेकर भावभीनी अपील करते हुए प्रथम आदर्श विवाह सम्मेलन का निमंत्रण पत्र सौंपा गया। वहीं दूसरी ओर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सैनी समाज सेवा समिति तहसील भुसावर की टीम का उत्साहवर्धन करते हुए सैनी समाज सेवा समिति तहसील भुसावर द्वारा आयोजित किये जा रहे इस सामुहिक विवाह सम्मेलन को लेकर सराहना करते हुए कहा कि सामुहिक विवाह सम्मेलन में ना केवल फिजूलखर्ची पर लगाम लगता है, बल्कि समाज में एकता और समरसता का सन्देश भी कायम रहता है। इस पावन अवसर पर सैनी समाज सेवा समिति तहसील भुसावर भरतपुर के प्रमुख और आयोजन समिति के सदस्य मौजूद रहे।



