गोड्डा

ड्रग्स के दुरुपयोग को रोकने में झालसा के बढ़ कदम : डालसा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
गोड्डा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष सह पीडीजे रमेश कुमार एवं सचिव दीपक कुमार के निर्देश पर रविवार को जिले के विभिन्न प्रखंडों में स्थित लीगल एड क्लिनिक की ओर से ग्रामीण क्षेत्रों में शिविर आयोजित कर ग्रामीणों को कानूनी जानकारी दी गई। इसी कड़ी में ठाकुर गंगटी प्रखंड के लीगल एड क्लिनिक की डालसा टीम में शामिल अधिकार मित्र दिलीप यादव, मुन्नी रानी सहित अन्य अधिकार मित्रों ने आम लोगों को झारखंड विधिक सेवा प्राधिकरण की प्रोजेक्ट चेतना पर प्रकाश डाला। कहा कि बच्चों में बढ़ते ड्रग्स की लत को रोकने की दिशा में झालसा ने कदम बढ़ाए हैं। इसमें समाज के सभी वर्गों को ईमानदार पहल करने की जरुरत है। उन्होंने बताया कि प्रोजेक्ट चेतना एक महत्वपूर्ण पहल है। इसका उद्देश्य युवाओं और बच्चों के बीच बढ़ते ड्रग्स, नशीले पदार्थों के दुरुपयोग को रोकना है। यह योजना नशा मुक्ति, शिक्षा, सामुदायिक भागीदारी के माध्यम से नशीली दवाओं की लत के खिलाफ लड़ने के लिए कानूनी और सामाजिक सहायता प्रदान करती है। खासकर युवाओं व किशोरों को ड्रग्स की लत से बचाना और उन्हें मुख्य धारा से वापस लाने सहित नशा के कारण होने वाले सामाजिक, शारीरिक और आर्थिक दुष्प्रभावों को कम करना है। इसके लिए जगह जगह जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है। ताकि नशा मुक्ति केन्द्र से प्रभावितों को जोड़ा जा सके और उन्हें उचित कानूनी परामर्श भी मिल सके। इस अभियान में ग्राम समुदाय, पुलिस, सामाजिक कार्यकर्ताओं को सक्रिय रूप से शामिल किया जाता है। इसके अलावा सदर प्रखंड, पोड़ैयाहाट, सुंदरपहाड़ी, पथरगामा, बसंतराय, महागामा, मेहरमा, बोआरीजोर आदि प्रखंडों के लीगल एड क्लिनिक की ओर से आयोजित की गई।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button