बरेली
साहू रामस्वरूप महिला महाविद्यालय में पीड़ा परिषद द्वारा साप्ताहिक खेल का आयोजन
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली। साहू रामस्वरूप महिला महाविद्यालय में क्रीड़ा परिषद द्वारा साप्ताहिक खेल समारोह का आयोजन एक अप्रैल, 2026 से किया जा रहा है जिसके अंतिम तीन दिवस में आज दीनदयाल स्पोर्ट्स स्टेडियम रोहिलखंड यूनिवर्सिटी में प्राचार्या प्रो अनुपमा मेहरोत्रा तथा विशिष्ट अतिथि डॉ अनन्या मेहरोत्रा, असिस्टेंट प्रोफेसर राजश्री लॉ कॉलेज, बरेली एवं क्रीड़ा परिषद की प्रभारी डॉ प्रीति वर्मा एवं समस्त सदस्यों द्वारा बैलून उड़ाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
कार्यक्रम में महाविद्यालय की छात्राओं, विभिन्न शिक्षिकाओं, शिक्षणेत्तर कर्मचारियों तथा सहायक कर्मचारियों की दौड़ प्रतियोगिता, रस्सा कसी प्रतियोगिता तथा बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। शिक्षिकाओं की बैडमिंटन प्रतियोगिता में प्रोफेसर अनुपमा मेहरोत्रा प्राचार्या प्रथम, डॉ रुचि अग्रवाल द्वितीय, श्रीमती अर्चना शर्मा तृतीय स्थान पर रहीं। महिला शिक्षणेत्तर श्रेणी कर्मचारियों की बैडमिंटन प्रतियोगिता में निष्ठा सिंह प्रथम, शिवानी पाल द्वितीय तथा शक्ति तृतीय रहीं। पुरुष शिक्षणेत्तर बैडमिंटन प्रतियोगिता में अतुल सक्सेना प्रथम, आशीष सक्सेना द्वितीय तथा अनुशील तृतीय स्थान पर रहे। सहायक कर्मचारियों की बैडमिंटन प्रतियोगिता में प्रथम पारस, द्वितीय स्थान पर महान तथा विष्णु तृतीय स्थान पर रहे। इसके अतिरिक्त छात्रों की 100 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में उजेला ने प्रथम, पलक द्वितीय तथा गुडि़य़ा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। शिक्षिकाओं की 100 मीटर दौड़ में डॉ प्रियंका सिंह प्रथम,डॉ अनन्या मेहरोत्रा द्वितीय तथा श्रीमती शिल्पी तृतीय स्थान पर रही शिक्षिकाओं की दौड़ (वॉक रन) प्रतियोगिता दो वर्गों में विभाजित रही जिसमें आयु सीमा 45 वर्ष से कम वर्ग में महिमा यादव, प्रथम डॉ अनीता द्वितीय तथा डॉ बीना यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसके अतिरिक्त 45 वर्ष से अधिक आयु के ग्रुप में डॉ अंजू मिश्रा प्रथम, डॉ प्रतिभा पांडे द्वितीय तथा तृतीय स्थान डॉ ज्योति गुप्ता ने प्राप्त किया गया। शिक्षणेत्तर कर्मचारी महिला वर्ग की दौड़ में नीलम, किरण तथा पूनम ने क्रमश: प्रथम द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया तथा पुरुष वर्ग की दौड़ में कृष्ण, पारस और विष्णु ने प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। पीसीएस चयनित शोधार्थी अभय प्रताप सिंह तोमर ने भी प्रतियोगिता में भाग लिया। संपूर्ण कार्यक्रम कीड़ा विभाग प्रभारी डॉ प्रीति वर्मा, प्रो सीमा गौतम, डॉ आकांक्षा रस्तोगी, डॉ ज्योति गुप्ता, डॉ रूचि अग्रवाल टेबल टेनिस कोच शिखा तथा जिम इंस्ट्रक्टर मनीष के निर्देशन में संपन्न हुआ। समस्त कार्यक्रम में महाविद्यालय की सभी शिक्षिकाओं द्वारा उत्साह के साथ प्रतिभागिता की गई।



