बरेली
गैस की होम डिलीवरी न किए जाने पर जिला पूर्ति अधिकारी का सख्त एक्शन
शंकुतला इंडियन गैस गणेश नगर को कारण बताओ नोटिस"

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। जनपद बरेली की गैस एजेंसियों पर उपभोक्ताओं द्वारा की गई गैस बुकिंग के संबंध में जिला पूर्ति विभाग द्वारा निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान निम्न गैस एजेंसियों की जांच की गई—
राज गैस एजेंसी, श्यामगंज बरेली सती इंडियन गैस एजेंसी, प्रेम नगर बरेली शंकुतला इंडियन गैस, गणेश नगर बरेली जांच में पाया गया कि कुछ गैस एजेंसियों पर 2-3 दिनों का बैकलॉग चल रहा है, जिसके कारण उपभोक्ताओं को समय पर गैस सिलेंडर की होम डिलीवरी नहीं मिल पा रही है। विशेष रूप से सती इंडियन गैस एजेंसी, प्रेम नगर बरेली में एक दिन का बैकलॉग पाया गया, जिसे शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं ताकि उपभोक्ताओं को समय पर गैस उपलब्ध कराई जा सके।
वहीं, शंकुतला इंडियन गैस, गणेश नगर बरेली द्वारा उपभोक्ताओं को होम डिलीवरी न देकर एक स्थान पर बुलाकर गैस वितरण किया जा रहा था, जो नियमों के विरुद्ध है। इस पर संज्ञान लेते हुए एजेंसी संचालक को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। जिला पूर्ति अधिकारी मनीष कुमार ने जन सामान्य को अवगत कराया है कि जनपद में एलपीजी गैस की कोई कमी नहीं है। केवल अधिक बुकिंग के दबाव के कारण कुछ एजेंसियों में थोड़ी देरी हो रही है, जिसे शीघ्र ही सामान्य कर दिया जाएगा।



