बोकारो

गंजौरी माता मंदिर कमेटी के सदस्यों ने आईईएल थाना प्रभारी प्रफुल्ल कुमार महतो को शॉल ओढ़ाकर किया सम्मानित

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

बोकारो। जिले के गोमिया प्रखंड के आईईएल थाना क्षेत्र के अंतर्गत लटकूट्टा बस्ती स्थित गंजौरी माता मंदिर में चैती दुर्गा पूजा शांति पूर्ण तरीके संपन्न होने पर मंदिर कमेटी के सदस्यों ने आई ई एल थाना प्रभारी प्रफुल्ल कुमार महतो को बुके व शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किए। इस दौरान गंजौरी माता मंदिर कमेटी के अध्यक्ष शंकर पासवान ने बताया कि थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम लटकूट्टा बस्ती में चैती दुर्गा पूजा एवं रामनवमी का त्यौहार शांति पूर्ण तरीके से संपन्न होने पर आईईएल थाना प्रभारी प्रफुल्ल कुमार महतो का सराहनीय योगदान रहा। वहीं नवरात्र में पूरे पूजा के दौरान थाना प्रभारी प्रफुल्ल कुमार महतो अपने सदल बल के साथ काफी सक्रिय रहे तत्पश्चात कलश विसर्जन के दौरान भी थाना प्रभारी प्रफुल्ल कुमार महतो स्वयं विसर्जन जुलूस के दौरान भी सक्रियता के साथ उपस्थित रहे। वहीं इस संबंध में आईईएल थाना प्रभारी प्रफुल्ल कुमार महतो ने कहा कि क्षेत्रवासियों एवं मंदिर कमेटी के सदस्यों का भी सहयोग रहा एवं मुझे अपने थाना क्षेत्रवासियों पर पूर्ण विश्वास था कि आईईएल थाना क्षेत्र में शांति पूर्ण व सामाजिक सौहार्दपूर्ण वातावरण में सभी त्यौहार संपन्न हुए वहीं इसके लिए थाना क्षेत्र के सभी पूजा समिति के सदस्यों, शांति समिति के सदस्यों सहित क्षेत्रवासियों का भी सराहनीय योगदान रहा। इस मौके पर मंदिर कमेटी के सचिव रामेश्वर ठाकुर, पूर्व उप मुखिया चंदन पासवान, दिलीप पासवान, महेंद्र पासवान, राजेश पासवान, विक्की यादव सहित कई लोग मौजूद थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button