केंद्रीय वन पर्यावरण सुरक्षा सह प्रबंधन समिति विभिन्न मांगों को लेकर प्रधान मुख्य वन संरक्षक को सौंपा मांग पत्र
विष्णु चरण महतो के नेतृत्व में समिति ने रांची कार्यालय में जाकर सौपा मांग पत्र

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो।
बोकारो । केंद्रीय वन पर्यावरण सुरक्षा सह प्रबंधन समिति के अध्यक्ष विष्णु चरण महतो के नेतृत्व में बुधवार को रांची स्थित प्रधान मुख्य वन संरक्षक को विभिन्न मांगों को लेकर वार्ता कर मांग पत्र सोपा गया। तत्कालीन बिहार सरकार का संकल्प संख्या 54/90/5244 पटना दिनांक 08/11/ 1980 पुनः झारखंड सरकार का संशोधित संकल्प संख्या प्र ब -05/2000–3658द.प. रांची दिनांक 27 सितंबर 2001 के तहत पूरे झारखंड में ग्राम वन प्रबंधन सह संरक्षण समिति जंगल जमीन तथा जंगली जानवरों के सुरक्षा करते आ रही है। 2004 के आंकड़ों के अनुसार राज्य में कुल 10903 ग्राम वन प्रबंधन समिति का गठन हो चुका है। राज्य गठन के पूर्व से ही समितियां जंगल की सुरक्षा करते आ रही है किंतु सरकार एवं विभाग की अपेक्षित सहयोग नहीं मिलने से अधिकतर समितियां निष्क्रिय हो चुकी है। नतीजा जंगलों की अवैध कटाई तथा वन भूमि पर लोग काबिज होते जा रहे हैं। सरकार वन और पर्यावरण को बचाने के लिए प्रतिवर्ष करोड़ों खर्च कर रही है। नतीजा सरकार और विभाग से विश्वास टूटता जा रहा है इस स्थिति में ग्राम वन प्रबंधन संरक्षण समिति को मजबूत वनों एवं पर्यावरण को संतुलित करने के लिए संयुक्त ग्राम वन प्रबंधन सह संरक्षण समिति ने निम्नलिखित मांगे रखी है।01. झारखंड सरकार की संकल्प संख्या प्रबं 05/2000/3658वप रांची दिनांक 27 सितंबर 2001 का अनुपालन करते हुए जंगल से आय का 90% राशि ग्राम वन प्रबंधन सह संरक्षण समिति को प्रदान किया जाए।
02. सीसीएल कारो परियोजना का विस्तारीकरण के तहत काटे गए पेड़ों के नीलामी के बाद शुद्ध आय का 90% राशि संबंधित वन समितियां को दिया जाए।
03. सीसीएल एवं अन्य प्रतिष्ठानों के द्वारा जंगल पर एनओसी समिति की आम सभा के द्वारा अनुमोदन के बाद ही दिया जाए।
04. वन विभाग की तमाम विकास योजनाएं वृक्षारोपण, सिंचाई व्यवस्था पेयजल व्यवस्था, तालाब चेक डैम निर्माण, पहुंच पथ निर्माण कार्य, संबंधित समितियां के माध्यम से किया जाए।
05. अग्नि सुरक्षा की राशि सभी समितियां के खाते में दिया जाए।
06. जंगली हाथियों के द्वारा जान माल की क्षतिपूर्ति राशि का समय दिया जाए सहित कई अन्य मांगे शामिल थे। मौके पर गंगाधर महतो, आनंद कुमार महतो, रंजीत कुमार महतो ,हरिबोल महतो आदि शामिल थे।




