ललितपुर
शांतोदय तीर्थ क्षेत्र में श्री पंचकल्याण प्रतिष्ठा महोत्सव का घटयात्रा द्वारा भव्य शुभारंभ
मोक्ष के लिए ही नहीं, हर बेहतर बनाने को भी की जाती है तप साधना : सुधासागर

महोत्सव का ध्वजारोहण आलोक, नीलेश चौधरी व सभा मण्डप का उद्घाटन राकेश बरया द्वारा
मण्डप शुद्धि प्रतिष्ठा सहित गर्भ कल्याणक की पूर्वार्ध क्रियाएं,यागमंडल विधान महोत्सव
नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
ललितपुर। मानव जीवन में मात्र मोक्ष पाने को ही तप साधना नहीं की जाती जबकि बेहतर समय बनाने को हर क्षण साधना अति अनिवार्य है कहा जाता है कि गुरू का तप तपस्या और साधना शिष्य को जहां मजबूत बनाती तो वही जीवन को सार्थक भी यह उपदेश जगत पूज्य निर्यापक मुनिश्री सुधा सागर जी महाराज ने श्री शांन्तोदय तीर्थ क्षेत्र चांदपुर जहाजपुर धोर्रा के आयोजन स्थल की धर्म सभा में हजारों श्रदालुओं के समक्ष दिये। जगत पूज्य श्री ससंध का मंगल प्रवेश 8-अप्रैल की सूबह आठ बजे हुआ श्री शान्तोदय तीर्थ क्षेत्र कमेटी एवं जैन समाज पंचायत पदाधिकारी ने चित्र का अनावरण और दीप प्रज्वलित किया। श्री शांन्तो तीर्थ क्षेत्र कमेटी ने ललितपुर से क्षेत्र पर आने जाने हेतू प्रतिदिन सुबह 6-एवं शाम 7-बजे से निशुल्क चलेगी यातायात प्रभारी सुधीर जैन के संयोजन में बस व्यवस्था टीम सदस्यों के साथ जारी है। जगत पूज्य श्री ने गुरू की महिमा का बखान किया उन्होने कहा कि गुरू आगे चलता है और शिष्या पीछे गुरू में अपार ज्ञान व अनुभव होता। निर्यापक मुनिश्री सुधार जी ने कहा कि साधना तप त्याग गुरू करता है और उसका लाभ शिष्य भी पाता है। कर्म ऐसे करो कि बुरे वक्त साथ सम्मान का बने रहे तथा संस्कार ऐसे संरक्षक रखें कि वक्त दूसरों प्रेरणा आशीवार्द बने। महोत्सव का शुभारंभ जगत पूज्य ससंध के भव्य मंगल आगमन से हुआ। मुनिश्री ससंध देवगढ़ से विगत दिवस विहार करते हुए सैपुरा पधारें जहां रात्री विश्राम उपरांत 8-अप्रैल की सुबह हजारों भक्तों ने नवधा भक्ती से निर्यापक मुनिश्री सुधा सागर जी महाराज ससंध आगवानी में वृहद भव्य शोभा यात्रा सैपुरा से शुरू हुई जिसमें हाथी घोड़ा ऊंट की सवारी एवं विभिन्न महिला संगठन व महिलाओं द्वारा सुन्दर से सुन्दर प्रदर्शन किया गया। उक्त शोभायात्रा श्री शांतोदय क्षेत्र पहुची क्षेत्र कमेटी व जैन समाज पंचायत समिति ने संयुक्त रूप से हजारों भक्त लोगों मुनिश्री ससंध की आगवानी की शोभायात्रा व आगवानी के उपरांत आयोजन स्थल पर प्रतिषठाचार्य बाल ब्र प्रदीप भैय्या ने मंत्रोचारण से शुद्धि से ध्वजारोहण कराया जिसका सौभाग्य आलोक नीलेश चौधरी एवं धर्म सभा मण्डप का लोर्कापण श्री मति शोभा-राकेश बरया ने किया। प्रतिष्ठाचार्य जी ने मंत्रोचारण से मण्ड़प शुद्धी एवं प्रतिष्ठा कराई,क्षेत्र कमेटी व जैन समाज पंचायत ने आचार्य निमंत्रण दिया अदुभुत मौके पर संयुक्त रूप से ध्वजा रोहण हुआ महोत्सव में एवं जैन बालिका आर्मी की बालिकाओं ने बेहतर गणभेष में उम्दा प्रर्दशन किया और धर्म ध्वजा को सलामी दी। इधर मीडिया प्रमुख रवि जैन चुनगी ने बताया कि श्री पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव में जहां 18-फुट प्रचीन भव्य भगवान शांतिनाथ जी की मूर्ति तो वही 15-फुट के नवीन दिव्य भगवान श्री शांतिनाथ जी की मूर्ति की प्रतिष्ठा जगत पूज्य मुनिश्री के सुधा सागर जी के सूर्यमंत्र द्बारा होगी। आयोजन स्थल पर दोपहर मे यागमंडल विधान गीत संगीतमय् से हुआ तो वही प्रात:काल भगवान का अभिषेक शांतिधारा पूजन विधान महापात्रों सामान्य इन्द्र इंद्राणी एक साथ सभा मंडप में की, तो रात्री में संस्कृतिक कार्यक्रम की श्रंखला में अयोध्या नगरी की रचना हुई और महाराजा नभिरायजी दरबार सजा जहां तत्व चर्चा के साथ धन पति कुबेर का आगमन हुआ इसी क्रम सौधर्म इन्द्र का सिंहासन हुआ कम्पायन भगवान की माता की सेवा करने पहुंची अष्ट कुमारी जिन्होंने विभिन्न भेंट दी इस अवसर पर माता के सोलह स्वप्न दिखाये गये,इसी के संग प्रथम दिन गर्भ कल्याणक महोत्सव की पूर्वार्ध क्रियाएं संपन्न हुई। आयोजक श्री शांन्तोदय तीर्थक्षेत्र कमेटी के मुख्य पदाधिकारी महामहिम सिंधई डा.महेन्द्र जैन धोर्रा जिनकी ओर से महोत्सव में आने वाले अतिथियों को भोजन कराने सौभाग्य मिला अध्यक्ष-अरविन्द्र जैन आप्टीकल्स जो महोत्सव में विधि नायक पात्र के स्वरुप है।महामंत्री-सिधई धन्य कुमार जैन सैदपुर जिन्होने *मुख्य पात्र सौधर्म इन्द्र पद को सुशोभित कर रहे हैं। महायज्ञ नायक श्रीमती रूबी विकास जैन करमई, कोषाध्यक्ष-सेठ अनुपम अनौरा *धनपति कुबेर इन्द्र बने हैं। महोत्सव में सम्पूर्ण पूजन साम्रगी द्रव्य का सौजन्य सुमतचंद्र विशाल सौरभ सराफ को मिला है। सम्पूर्ण जिन मंदिर व प्रतिमा जी विराजमान का करने का सौभाग्य प्राप्त किया है। महोत्सव के बने सहयोगी-कार्यकारी अध्यक्ष संतोष गोयल एड़,महोत्सव प्रभारी अमित प्रिय जैन,अभिषेक जैन अनौरा,अरविन्द जैन अंकुर, प्रचार-प्रसार मीडिया प्रमुख रवि जैन चुनगी, उपाध्यक्ष-अनूप सराफ, चक्रेश जैन कुम्हैड़ी, ममता जैन मोहनी, रवीन्द्र जैन बानपुर, शीलचंद्र गुगरवारा, मरर्फी जैन लगौन, पुष्पेन्द्र जैन ककड़ारी, गुल्लू कुम्हैड़ी, अंकित जैन, दीपक जैन जाखलोन, श्रीशान्तोदय तीर्थ क्षेत्र कमेटी चांदपुर जहाजपुर धोर्रा ललितपुर के हर एक कार्यकर्ता का योगदान मिल रहा है।



