हजारीबाग

पुलिस विभाग ट्रेजरी अकाउंट से 15 करोड़ 41 लाख 31400 का अवैध निकासी।

विभाग के लेखा शाखा में कार्यरत तीन सिपाही (1) शंभु कुमार (2) रजनीश सिंह एवं (3) धीरेन्द्र सिंह गिरफ्तार।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
हज़ारीबाग़ पकोषागार एवं सांस्थिक वित्त निदेशालय, वित्त विभाग, झारखण्ड सरकार द्वारा किए गए डाटा एनालिसिस के अनुसार जिला कोषागार से दो बैंक खातों में विगत आठ वर्षों में कुल ₹15,41,41,485/- (पंद्रह करोड़ इकतालीस लाख इकतालीस हजार चार सौ पचासी रुपये) के संदिग्ध ट्रांजेक्शन की सूचना प्राप्त हुई। प्राप्त सूचना पर जिला प्रशासन द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए अपर समाहर्ता, हजारीबाग की अध्यक्षता में चार सदस्यीय जांच दल का गठन किया गया। जांच दल द्वारा जिला कोषागार, हजारीबाग में उपलब्ध अभिलेखों एवं विपत्रों की जांच के दौरान यह पाया गया कि Temp. Pay ID बनाकर अवैध रूप से सरकारी राशि की निकासी की गई तथा उक्त राशि को विभिन्न संदिग्ध बैंक खातों में हस्तांतरित किया गया।
जांच उपरांत कुल 21 संदिग्ध बैंक खातों को फ्रीज करने का निर्देश संबंधित बैंकों को दिया गया है। *इन खातों में उपलब्ध लगभग ₹1.60 करोड़ (एक करोड़ साठ लाख रुपये) की राशि को भी फ्रीज कर सुरक्षित कर लिया गया है। जांच के क्रम में यह भी स्पष्ट हुआ कि इस अवैध निकासी में पुलिस विभाग के लेखा शाखा में कार्यरत तीन सिपाही (1) शंभु कुमार (2) रजनीश सिंह एवं (3) धीरेन्द्र सिंह की संलिप्तता पाई गई है। गहन पूछताछ के दौरान तीनों कर्मियों ने अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। इस संबंध में कोषागार पदाधिकारी, हजारीबाग द्वारा लोहसिंगना थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है, जिसका कांड संख्या 32/2026, दिनांक 08.04.2026 है। तीनों आरोपितों को हिरासत में ले लिया गया है तथा उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजने हेतु विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button