असम के नगांव जिले के आयुक्त ने गमछा भेंटकर मतदान कर्मियों को उत्साहित किया
बिहू नृत्य से छाई उत्सवमय वातावरण।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
असम : 9 अप्रैल को पूरे असम में आयोजित होने वाले असम विधानसभा चुनाव के लिए आज नगांव जिले के सात विधानसभा क्षेत्रों के 1868 मतदान केंद्रों पर दिन के बीच में सभी पोलिंग और प्रिसाइडिंग स्टाफ की टीमें सुचारू रूप से पहुंच गईं। प्रत्येक केंद्र पर पर्याप्त सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था की गई है। सुबह 6 बजे मतदान कर्मियों ने वीवीपैट, ईवीएम आदि सभी सामग्री एकत्र करने हेतु अपने-अपने केंद्रों पर पहुंचे। 55 नंबर धिंग, 56 नंबर रूपहीहाट और 58 नंबर सामगुड़ी के लिए डोशन हायर सेकेंडरी एंड मल्टीपर्पस स्कूल; 57 नंबर कलियाबर और 59 नंबर बरहमपुर के लिए सरकारी हायर सेकेंडरी बालक विद्यालय तथा 60 नंबर नगांव -बटद्रवा और 61 नंबर रहा (अनुसूचित जाति) के लिए सरकारी हायर सेकेंडरी बालिका विद्यालय को केंद्र निर्धारित किया गया था। इन केंद्रों से सामग्री संग्रहित कर नेहरूबाड़ी और गरूफील्ड में रखी विशेष मोटर गाड़ियों द्वारा आज दोपहर तक मतदानकर्मी टीमें अपने केंद्रों पर पहुंच गईं। जिला आयुक्त देवाशिष शर्मा ने सम्पूर्ण प्रक्रिया का प्रत्यक्ष अनुश्रवण किया तथा नेहरूबाड़ी से स्टाफ को गंतव्य स्थल की ओर रवाना होने से पूर्व फूलम गमछा भेंटकर सम्मानित कर उत्साहित किया। उन्होंने निर्वाचन केंद्रित उत्सवमय वातावरण का सूत्रपात करते हुए वहां बिहू नृत्य प्रदर्शन की भी व्यवस्था की, जिसमें सभी मतदान कर्मी आनंदपूर्वक भाग लेते नजर आए।जिला आयुक्त ने5उ भोजन कक्षों का भी दौरा कर भोजनग्रहण कर रहे कर्मियों से बातचीत कर उनकी स्थिति जानी। जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी विकास शर्मा ने बताया कि प्रत्येक केंद्र के विरुद्ध एक प्रिसाइडिंग, तीन पोलिंग एवं एक सुरक्षा रक्षक भेजा गया है। जिले में महिला कर्मियों द्वारा संचालित 200 मतदान केंद्र भी हैं। अब तक सम्पूर्ण प्रक्रिया अत्यंत सुचारू रूप से संपन्न हो चुकी है। कल होने वाले मतदान के पूर्वावलोकन में आज नगांव शहर में उत्सवमय वातावरण छाया रहा।


