नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
ललितपुर। पाली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मामदा में जमीन विवाद को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीडि़त की तहरीर पर चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ग्राम मामदा निवासी हरपाल सिंह पुत्र रामचरण यादव ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी माता के नाम एक एकड़ जमीन है, जिस पर गांव के ही मुलायम यादव ने जबरन कब्जा कर रखा है। बताया गया कि 7 अप्रैल 2026 को जब पीडि़त ने अपनी जमीन खाली करने की बात कही तो आरोपियों ने आक्रोशित होकर उस पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस दौरान गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी गई। पीडि़त की शिकायत पर पुलिस ने लवराज, रामलखन, सोनू एवं फूल सिंह सहित चार आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 115(2), 352 व 351(3) के तहत मुकदमा दर्ज किया है।



