विश्व शांति एवं मानव कल्याण हेतु सामूहिक नवकार महामंत्र जाप

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
बोकारो। गोमिया स्थित जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गेनाइजेशन (जीतो) के तत्वावधान में दिनांक 9 अप्रैल 2026 को विश्व शांति एवं मानव कल्याण की मंगल भावना के साथ “नवकार महामंत्र दिवस” मनाया गया। इस अवसर पर विश्व के 108 देशों में एक साथ सामूहिक रूप से नवकार महामंत्र का जाप किया गया। इसी क्रम में प्रातः 8:00 बजे से 9:30 बजे तक पूरे विश्व में सामूहिक नवकार महामंत्र जाप का आयोजन हुआ।इसी क्रम में समस्त जैन समाज गोमिया के धर्मप्रेमी बंधु सपरिवार उपस्थित होकर श्री दिगंबर जैन मंदिर गोमिया में आयोजित सामूहिक नवकार मंत्र जाप में भाग लेकर इस पुण्य अवसर के सहभागी बनें और विश्व शांति एवं कल्याण की मंगल भावना को साकार करने की दिशा में अपने कदम बढ़ाए।
यह जानकारी जीतो टाउन रिप्रेजेंटेटिव गोमिया के रश्मि जैन द्वारा दिया गया। मौके पर शोभा देवी जैन, पिंकी सेठी, नीरज जैन, टीना जैन, रूबी जैन, हेमा देवी जैन, वर्षा जैन, सुरेश गंगवाल, संजय सेठी, धर्मेंद्र जैन, राजू जैन मुख्य रूप से उपस्थित थे।



