झुंझुनू
गुढ़ागौड़जी में अंबेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर महारैली आज

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
गुढ़ागौड़जी। कस्बे में अंबेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर आज 13 अप्रैल को दोपहर 3:00 बजे महारैली निकली जाएगी। कार्यकर्ताओं द्वारा रैली की संपूर्ण तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। पंकज खाजपुरिया और महेंद्र चनानिया ने बताया कि भैरूं कॉलोनी से रैली का शुभारंभ किया जाएगा जिसे आईएएस डॉ मनोज तानेनिया हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। ढोल नगाड़ों, घोड़ी और डीजे के साथ रैली रवाना होकर भोड़की चौराहा पहुंचेगी जहां से लोहारों के चौक होते हुए पंचपीरों के मोहल्ले से गुजरते हुए रामलीला मैदान, घूमचक्कर पहुंचेगी। इसके बाद ताबुक रोड़ बाबा रामदेव मंदिर, पुलिस थाना रास्तों से होते हुए पावर हाउस पहुंचेगी। वापसी में चंवरा मोड़ होते हुए शिवम प्लाजा स्थित कार्यालय पर रैली का समापन किया जाएगा। रविवार को कार्यकर्ताओं ने चंवरा, किशोरपुरा, पौंख, गुड़ा टीटनवाड़, सौंथली, मझाऊ, भौड़की सहित दर्जनों गांवों में रैली को लेकर जनसंपर्क किया। आदिवासी नेता सुरेश मीणा कशोरपुरा और पंकज खाजपुरिया ने सर्व समाज से अपील कर कहा कि संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की रैली में सर्व समाज के लोग आमंत्रित हैं।



