ललितपुर
अंतिम छोर तक विकास पहुंचाने को सरकार संकल्पित : राज्यमंत्री
नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
ललितपुर। पूरे उत्तर प्रदेश में भाजपा का गांव चलो अभियान चल रहा है। इसी क्रम में मण्डल गौना के ग्राम पंचायत भोंड़ी में गांव चलो अभियान का कार्यक्रम हुआ जिसमें राज्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि केन्द्र की केन्द्र व प्रदेश सरकार अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को भी विकास की मुख्यधारा से जोडऩे का काम कर रही है। साथ ही सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी विस्तृत जानकारी दी। साथ ही वरिष्ठ जनों को सम्मानित भी किया। इस दौरान राघवेन्द्र पटैरिया, शैलेन्द्र प्रताप सिंह बुन्देला, साहब सिंह बुन्देला, राघवेन्द्र भोंडेले, रामकृपाल भोंडेले, लखन भोंडेले, जगदीश वाजपेयी, सुखनंदन तिवारी, सालिकराम दुबे, मनोहर कौशिक, राममिलन तिवारी, रामचरन कुशवाहा, मोतीलाल मगरा, रामदीन पाल, राजकुमार भोंडेले आदि तमाम ग्रामवासी उपस्थित रहे।



