जालौन

अभिलाष मिश्रा को नया माधौगढ़ थानाध्यक्ष बनाया

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
उरई (जालौन)। कोतवाली माधौगढ़ क्षेत्र में गुमशुदा युवक के मामले में पुलिस की लापरवाही उजागर होने के बाद विभाग ने सख्त कदम उठाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। वहीं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाये रखने के लिए नवागंतुक एसपी विनय कुमार सिंह ने उरई कोतवाली के कोंच बस स्टैंड के चैकी इंचार्ज अभिलाष मिश्रा को माधौगढ़ थाना का प्रभारी बनाया है।
जानकारी के अनुसार, 27 मार्च 2026 को कोतवाली माधौगढ़ में मुकदमा अपराध संख्या 29/2026 धारा 137 (2) बीएनएस के तहत अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। यह मामला ग्राम रूद्रपुरा निवासी कमल प्रताप सिंह उर्फ कुक्के पुत्र परमाल सिंह के लापता होने से संबंधित था। परिजनों का आरोप है कि युवक की गुमशुदगी के बाद पुलिस द्वारा उसकी तलाश में कोई ठोस और प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई। इसी बीच 8 अप्रैल 2026 को युवक का शव गांव के ही आरोपी रोहित याज्ञिक के बाड़े में मिट्टी के नीचे दबा हुआ बरामद हुआ। शव मिलने के बाद पूरे मामले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक जालौन ने तत्काल कड़ा रुख अपनाया। उन्होंने कोतवाली माधौगढ़ में तैनात प्रभारी निरीक्षक विकेश बाबू, उप निरीक्षक रामऔतार तथा मुख्य आरक्षी सुनील कुमार को अपने कर्तव्यों के प्रति लापरवाही बरतने के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। इस कार्रवाई के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। वहीं अधिकारियों ने स्पष्ट संदेश दिया है कि कर्तव्य में लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषी पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। इसीक्रम में कोंच बस स्टैंड चैकी प्रभारी अभिलाष मिश्रा को माधौगढ़ थाने का प्रभारी निरीक्षक बनाया है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button