बालाघाट
जिले मे धूमधाम से मनाई गई डॉ. बाबा साहेब आंबेडकर की जयंती
135 वीं जयंती पर विभिन्न कार्यक्रमों के किए गए आयोजन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बालाघाट(म0प्र0) : संविधान निर्माता बाबा साहब को किया गया याद प्रतिमा माल्यापर्ण, जयघोष रैली, उदभोदन सहित अन्य कार्यक्रम सम्पन्न,बाबा साहब के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
संविधान के रचयिता भारत रत्न डॉ भीमराव आम्बेडकर की जयंती 14 अप्रैल मंगलवार को जिला मुख्यालय सहित अन्य तहसीलो व ग्रामीण अंचलों में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई ।जहां जगह-जगह विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन कर सामाजिक बंधुओं ने बाबासाहेब आंबेडकर को याद कर उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।डॉ बाबासाहेब आंबेडकर की 135वी जयंती पर नगर मुख्यालय सहित जिले के विभिन्न क्षेत्रों में सामाजिक बंधुओं द्वारा रैली निकालकर बाबासाहेब डॉ आंबेडकर का जयघोष किया।।तो वहीं जगह जगह मंचीय कार्यक्रमों के आयोजन कर संविधान रचयिता डॉ भीमराव आंबेडकर की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए भारतीय समाज में दिए गए उनके योगदान और संविधान में प्रदत्त शक्तियों की जानकारी आम लोगों को देते हुए भारतीय संविधान का अनुसरण करने की बात कही गई। जहां 14 अप्रैल मंगलवार की सुबह से शुरू हुए कार्यक्रमों का यह दौर देर रात तक चल जारी रहा।
त्रिशरण पंचशील ग्रहण कर हुई कार्यक्रमों की शुरूवात
बाबासाहेब आबेडकर 135 वी जयंती पर जिले भर में सुबह से लेकर देर रात तक कार्यक्रमों का दौर जारी रहा।जहां नगर में बाबा साहेब आम्बेडकर के अनुयायियो ने सुबह आंबेडकर चौक पहुचकर बाबासाहेब आंबेडकर की प्रतिमा के समक्ष कैंडल जलाकर पुष्प अर्पित कर ,शीश वंदन के साथ विशेष उपासना की। तो वही बौध्य अनुयायियों द्वारा जगह-जगह दिन भर विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन किए गए। जहां नगर में कार्यक्रमों की शुरुआत में पूज्य भंते धम्मशिखर जी द्वारा आंबेडकरवादियों को त्रिशरण पंचशील ग्रहण करवाया और बाबा साहब एवं तथागत गौतम बुद्ध के भी सामाजिक लोगों के प्रति दिखाई गये भाव से अवगत कराया।वही पूर्व से निर्धारित विभिन्न कार्यक्रमों की शुरुआत की गई।
माल्यार्पण कर वक्ताओं ने डॉ बाबासाहेब आंबेडकर को किया याद
इस दौरान विभिन्न वक्ताओं ने कार्यक्रम के दौरान बाबा साहेब आम्बेडकर को याद कर उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला, तो वहीं उन्होंने बाबासाहेब आम्बेडकर के किए गए संघर्षो का वर्णन करते हुए भारतीय संविधान का निर्माण, समाज सुधार के लिए किए गए कार्य सहित देशवासियों को दिए गए हक अधिकार के बारे में अवगत कराते हुए समाज संगठन को एक रूप कर डॉ बाबासाहेब अंबेडकर के बताए हुए मार्ग पर चलने की बात कही। वही उपस्थित जन समूह ने डॉ बाबासाहेब आम्बेडकर का जय घोष किया गया तो वही प्रसाद वितरण सहित अन्य कार्यक्रम संपन्न कराए गए।
देर रात केक कटिंग के साथ कि भव्य आतिशबाजी
सार्वजनिक जयंती समारोह समिति के तत्वावधान में अंबेडकर जयंती की पूर्व संधा से विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन किए गए।जहां 13 अप्रैल को शाम 6 बजे अंबेडकर चौक से मोटर साइकिल रैली निकाली गई। जिसके बाद रात 10 बजे से बहुजन महापुरुषों पर आधारित गीतों पर नवरंग लावनी एवं आर्केष्ट्रा का आयोजन स्थानीय उत्कृष्ट स्कूल मैदान में किया गया। जिसके बाद 12 बजते ही व 14 अप्रैल के शुरु होते ही आतिशबाजी कर बाबा साहेब आंबेडकर की जयंती मनाई गई। इस दौरान रात्रि में अंबेडकर चौक पर केक कटिंग व भव्य आतिशबाजी भी देखने को मिली
भीम गीतों पर जमकर थिरके युवा
11 से 14 अप्रैल तक आयोजित समानता पर्व के अंतिम दिन 14 अप्रैल को संविधान रचयिता डॉ बाबासाहेब अंबेडकर की जयंती प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी हर्षोल्लास के साथ मनाई जाएगी, जिसके तहत दिनभर विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन किए गए। इस दौरान मंगलवार सुबह 9 बजे विभिन्न स्थानों से झांकिया व रैलियां स्थानीय अम्बेडकर चौक पहुंची। यहां पर बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर, सामूहिक बुद्ध वंदना पूज्य भंते धम्मशिखर द्वारा की गई। इसके उपरांत आल इंडिया समता सैनिक एवं समता सैनिक दल द्वारा मार्चपास्ट कर ,सलामी दी गई।जिसके बाद विभिन्न वार्डों से आई झांकियो एवं रैली का स्वागत वंदन किया जाएगा और प्रात करीब 10 बजे बाबा साहेब आंबेडकर चौक से भव्य रैली नगर भ्रमण के लिए निकाली गई, जो नगर के विभिन्न मार्गो का भ्रमण करते हुए वापस डॉ. अंबेडकर चौक पहुची।जहां इस रैली का समापन किया गया।तो वही नगर के उत्कृष्ट विद्यालय मैदान में भोजनदान कार्यक्रम संपन्न कराया गया।वहीं 14 अप्रैल रात 9 बजे से नगर के उत्कृष्ट विद्यालय मैदान में मंचीय कार्यक्रम कराए गए। इसके उपरांत मिशनरी कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया।जिसमें बालाघाट सहित विभिन्न जगहों से पधारे कवियो ने अपनी विभिन्न उमदा रचनाओं की प्रस्तुति दी। जिसका देर रात समापन किया गया।




