भाजपा जिला अध्यक्ष ने किसान मोर्चा कार्यकर्ताओं के साथ की परिचय बैठक,संगठन को मजबूत करने पर दिया जोर

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो।
भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष चेनपाल सिंह ने कार्यकर्ताओं के साथ एक परिचय बैठक” का आयोजन किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में, किसान मोर्चा कार्यकर्ताओं मौजूद रहे।
बैठक का उद्देश्य संगठनात्मक मजबूती, कार्यकर्ताओं के आपसी संवाद, तथा आगामी चुनावी रणनीति पर मंथन करना रहा। जिला अध्यक्ष ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा एक राजनीतिक दल ही नहीं, बल्कि एक विचारधारा आधारित परिवार है। उन्होंने एक देश एक चुनाव के बारे में कार्यकर्ता को समझाया और कार्यकताओं से कहा कि वह आमजन को भी इसके महत्व को बताएं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे बूथ स्तर तक सक्रियता दिखाएं और आम जनता से जुड़ें।
भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष नीरज त्यागी ने कार्यकर्ताओं संबोधित करते हुए कहा हम प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के ‘सेवा, समर्पण और संकल्प’ मंत्र को जन-जन तक पहुंचाएंगे
किसान मोर्चा के जिला मंत्री संजय त्यागी ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास के साथ आगे बढ़ रही है और सभी के हित के कार्य कर रही है। उन्होंने भी देश में एक चुनाव कराए जाने की बात कही ताकि रोज-रोज होने वाले चुनाव से देश को छुटकारा मिल सके और चुनाव पर होने वाला खर्च भी बच सके साथ ही देश विकास के गति पर चल सके।
इस मौके पर पारुल त्यागी अशोक त्यागी अरुण गौरव चौधरी रजनीश त्यागी दीपक चौधरी मंडल अध्यक्ष सचिन त्यागी आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।