हजारीबाग

हजारीबाग के 139वें डीसी के रूप में हेमन्त सती ने पदभार ग्रहण किया।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
हज़ारीबाग़ शनिवार को निवर्तमान उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह ने नवपदस्थापित उपायुक्त हेमन्त सती को जिले के 139वें उपायुक्त के रूप में पदभार सौंपा।
इस अवसर पर निवर्तमान उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह ने अपने कार्यकाल के दौरान जिलेवासियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों-कर्मचारियों से मिले सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया तथा नवपदस्थापित उपायुक्त को सफल कार्यकाल हेतु शुभकामनाएं दीं।
वहीं नवपदस्थापित उपायुक्त हेमन्त सती, जो वर्ष 2017 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारी हैं, ने पदभार ग्रहण करने के पश्चात कहा कि वे जिले के समग्र विकास एवं जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता देते हुए कार्य करेंगे।
पदभार ग्रहण के दौरान समाहरणालय परिसर में प्रशासनिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति रही।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button