कैराना

रात्रि गश्त में पुलिस की कार्रवाई

कब्रिस्तान गेट के पास युवक नाजायज चाकू सहित गिरफ्तार

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।

कैराना पुलिस ने रात्रि गश्त के दौरान एक संदिग्ध युवक को नाजायज चाकू के साथ गिरफ्तार किया। 17 अप्रैल की रात उपनिरीक्षक यूनुस खान टीम के साथ चेकिंग कर रहे थे, तभी कब्रिस्तान गेट के पास एक युवक संदिग्ध अवस्था में मिला। पुलिस को देखकर भागने की कोशिश करने पर उसे घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। तलाशी में उसके पास से अवैध चाकू बरामद हुआ। आरोपी ने अपनी पहचान सलीम निवासी मलकपुर बताई। पुलिस ने आर्म्स एक्ट की धारा 4/25 के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button