बरेली
अपर जिलाधिकारी नगर ने व्यापारी संग की बैठक
लोक निर्माण विभाग को आवश्यक स्थानों पर साइनेज बोर्ड लगाने के दिए निर्देश

व्यापारियों की समस्याओं पर हुई सुनवाई, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश-अपर जिलाधिकारी नगर
नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। अपर जिलाधिकारी नगर सौरभ दुबे की अध्यक्षता में आज जिला व्यापार बन्धु समिति की मासिक बैठक कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में सम्पन्न हुई।बैठक में व्यापारियों द्वारा अवगत कराया गया कि लोक निर्माण विभाग द्वारा कई स्थानों पर आवश्यक साइनेज बोर्ड नहीं लगाए गए हैं, जिससे आए दिन दुर्घटना होने की आशंका बनी रहती है, जिस पर अपर जिलाधिकारी नगर ने अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग पर नाराजगी व्यक्त करते हुए तत्काल प्रभाव से सभी आवश्यक स्थानों पर साइनेज बोर्ड लगाने के निर्देश दिए।
इसके अतिरिक्त एक व्यापारी द्वारा बताया गया कि नगर निगम द्वारा कुछ दुकानों पर नोटिस चस्पा किए गए हैं, जिसमें स्पष्ट रूप से अंकित नहीं है कि दुकान/प्रतिष्ठान का कितना भाग अतिक्रमण की सीमा में आ रहा है, जिस पर अपर जिलाधिकारी नगर ने नगर निगम को मामले की जांच कर स्पष्टता के साथ आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
बैठक में व्यापारियों द्वारा अवगत कराया गया कि सी0एम0 ग्रिड योजना के अंतर्गत कोहाड़ापीर से कुदेशिया फाटक तक बन रही लगभग 18 मीटर चौड़ी सड़क का मुद्दा भी उठाया गया। व्यापारियों ने नगर निगम द्वारा 1920 के नक्शे के आधार पर 27 मीटर चौड़ाई मानकर नोटिस जारी कर रहा है जो नियमविरुद्ध है, जिस पर अपर जिलाधिकारी नगर ने नगर निगम को प्रकरण की जांच कर उचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए।बैठक में नगर निगम, पुलिस विभाग, यातायात विभाग के अधिकारी, व्यापार बन्धुओं सहित सम्बंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।



