जालौन

यूपीएससी में सफलता पर प्रशांत सिंह को चांदी का मुकुट पहनाकर किया सम्मानित

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
जगम्मनपुर (जालौन)। कस्बा जगम्मनपुर में शनिवार को एक गौरवपूर्ण सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें ग्राम धमना (तहसील माधौगढ़) निवासी होनहार युवा प्रशांत सिंह राजावत को यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में चयनित होने पर सम्मानित किया गया। यह भव्य कार्यक्रम 18 अप्रैल 2026 को अवस्थी गेस्ट हाउस, जगम्मनपुर में आयोजित हुआ, जिसमें क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों और युवाओं की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही।
प्रशांत सिंह राजावत, जो इससे पूर्व इंडियन इंजीनियरिंग सर्विस में अधिकारी के रूप में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं, ने अपनी मेहनत, लगन और दृढ़ संकल्प के बल पर देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक यूपीएससी में सफलता हासिल कर अपने परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में हर्ष और गर्व का माहौल है। समारोह का आयोजन उनके नाना रामकरन सिंह सेंगर द्वारा किया गया। कार्यक्रम में डॉ. सुरेश चंद्र अवस्थी और प्रधानाचार्य संतोष सिंह सेंगर ने अपने संबोधन में कहा कि प्रशांत की सफलता युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने बताया कि लक्ष्य के प्रति समर्पण और निरंतर प्रयास से कोई भी व्यक्ति बड़ी उपलब्धि हासिल कर सकता है। समारोह के दौरान प्रशांत सिंह राजावत को माल्यार्पण, शॉल ओढ़ाकर, पुष्पगुच्छ भेंट कर तथा तिलक लगाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उन्होंने अपने संघर्षपूर्ण सफर और यूपीएससी की तैयारी के अनुभव साझा किए, जिससे उपस्थित युवाओं को मार्गदर्शन मिला। कार्यक्रम में उनके माता-पिता श्रीमती सुनीता सिंह एवं धर्मेंद्र सिंह राजावत, राजा सुकृत शाह जूदेव, प्रमोद सिंह सेंगर, कौशल सर, रामऔतार तिवारी (मुनीम), राजकुमार द्विवेदी, अंकित सैन सहित सैकड़ों लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम का विशेष आकर्षण तब देखने को मिला जब उनके नाना रामकरन सिंह सेंगर ने उन्हें चांदी का मुकुट पहनाकर भावुक होकर आशीर्वाद दिया। कार्यक्रम का संचालन विजय द्विवेदी ने किया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button