
नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
बागपत। पिछोकरा गांव में श्री दक्ष प्रजापति सेवा समिति (पंजीकृत) की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें समाज के सैकड़ों लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज में एकता, जागरूकता और सुधार के लिए सामूहिक प्रयासों को मजबूत करना रहा।
बैठक की अध्यक्षता मेरठ से पधारे वरिष्ठ प्रतिनिधि कमल सिंह प्रजापत (दीवान) द्वारा की गई, जबकि कार्यक्रम का संचालन समिति के अध्यक्ष सुरेंद्र मलानिया प्रजापति ने किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि समाज को आगे बढ़ाने के लिए शिक्षा, संगठन और आपसी भाईचारे का मजबूत होना बेहद जरूरी है।
इस अवसर पर समिति के संस्थापक डॉ. अशोक प्रजापति, संरक्षक राकेश प्रजापति (बरनावा), सह-संस्थापक विनोद सुखरालिया प्रजापति, सेटू प्रजापति, डॉ. अंकुर प्रजापति, राजवीर गुराना, राजू प्रजापति, पंकज प्रजापति, महावीर प्रजापति, बालेश्वर प्रधान जी, भीम प्रजापति (पत्रकार) रोहतास प्रजापति, धर्मपाल पुसार, सुरेंद्र प्रजापति, राजेंद्र प्रजापति, बाबूराम प्रजापति, रामकुमार बाछोड़ सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
बाबूराम प्रजापति ने कहा कि समाज की तरक्की के लिए युवाओं को जागरूक करना और उन्हें सही दिशा देना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने सभी से आपसी मतभेद भुलाकर एकजुट रहने का आह्वान किया।
विनोद सुखरालिया प्रजापति ने अपने विचार रखते हुए कहा कि संगठन की ताकत ही समाज की असली शक्ति होती है। उन्होंने समिति के कार्यों की सराहना करते हुए इसे और अधिक मजबूत बनाने पर जोर दिया।
सुरेंद्र मलानिया प्रजापति ने कहा कि समाज में फैली कुरीतियों को खत्म करना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने शिक्षा को सबसे बड़ा हथियार बताते हुए हर घर तक जागरूकता पहुंचाने की बात कही।
डॉ. अशोक प्रजापति ने अपने संबोधन में कहा कि यदि समाज को आगे बढ़ाना है तो हमें शिक्षा, स्वास्थ्य और संस्कारों पर विशेष ध्यान देना होगा। उन्होंने युवाओं से समाज सेवा में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की।
बैठक में शिक्षा के प्रसार, सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन, संगठन के विस्तार और समाज के सर्वांगीण विकास जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई। उपस्थित सभी लोगों ने समिति के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।
अंत में सभी सदस्यों ने समाजहित में निरंतर कार्य करने की प्रतिबद्धता जताई और कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।



