बाराबंकी

बाराबंकी के रसौली में तालाब की सफाई नहीं

गंदगी से बीमारी, जानवर दलदल में फंस रहे, लोग परेशान

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 

बाराबंकी जनपद के कस्बा रसौली स्थित खतीर तालाब की सफाई न होने से स्थानीय निवासियों को गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। तालाब में जमा गंदगी और दलदल के कारण न केवल बीमारियां फैल रही हैं, बल्कि बेजुबान जानवर भी अक्सर इसमें फंस जाते हैं।
तालाब से उठने वाली दुर्गंध हवा के साथ घरों में घुस जाती है, जिससे आसपास के लोगों का जीना मुश्किल हो गया है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि बदबू इतनी तेज होती है कि कई बार खाना खाना भी मुश्किल हो जाता है।
कटिंग सैलून चलाने वाले आशी ने बताया कि उनका घर तालाब के ठीक बगल में है। घर में छोटे बच्चे होने के कारण गंदगी और प्रदूषित हवा से उन्हें सांस लेने में परेशानी होती है, जिससे बच्चे आए दिन बीमार पड़ जाते हैं।
तालाब की गहराई में जमा दलदल में आए दिन बेजुबान जानवर फंस जाते हैं, जिन्हें निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ती है। इसके अलावा, बारिश के मौसम में गंदगी के कारण आसपास के क्षेत्रों में जीव-जंतुओं का खतरा भी बढ़ जाता है।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से तालाब की तत्काल सफाई कराने की मांग की है। उनका कहना है कि सफाई होने से न केवल बीमारियों पर अंकुश लगेगा, बल्कि आसपास का वातावरण भी शुद्ध हो सकेगा।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button