अमरोहा
हसनपुर में संभल बस स्टैंड चौराहे पर घंटो तक लगा जाम

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा के हसनपुर में भैया दूज के अवसर पर गुरुवार को संभल बस स्टैंड चौराहे पर घंटो तक भीषण जाम लग रहा यातायात व्यवस्था बिगड़ने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा भैया दूज के त्योहार पर बहने अपने भाइयों के घर जाने के लिए सुबह से ही निजी बहनों से निकलना शुरू हो गई थी सड़कों पर वाहनों की संख्या बढ़ने के कारण कई स्थानों पर जाम की स्थिति बनी
संभल बस स्टैंड चौराहे पर वाहनों की गलत पार्किग भी जाम का एक कारण बना जाम के कारण चौराहे के दोनों और वाहनों की लंबी कतारे लग गई त्यौहार मनाने जा रहे लोगों को घंटो तक फंसे रहना पड़ा इस दौरान कई बहान चालको के बीच पहले निकलने को लेकर नौक जोक भी देखने को मिली सूचना मिलने पर स्थानीय कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जाम खुलवाने में जुट गई पुलिस कर्मियों को जाम खुलवाने में काफी मुश्किल का सामान करना पड़ा कई घंटे की कड़ी मेहनत के बाद आखिरकार पुलिस ने यातायात को सामान्य कराया




