बागपत

बड़ौत में विश्व पृथ्वी दिवस पर जागरूकता की अलख

बच्चों ने पोस्टरों के जरिए दिया पर्यावरण बचाने का संदेश

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
बड़ौत/बागपत : नगर पालिका परिषद बड़ौत एवं आईटीसी मिशन सुनहरा कल के संयुक्त तत्वाधान में बुधवार को विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम नगर के वार्ड 21, बावली रोड स्थित इंडियन पब्लिक जूनियर हाई स्कूल में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम का आयोजन नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी के निर्देशन तथा सफाई एवं खाद्य निरीक्षक श्री वीरेंद्र सिंह तेवतिया के मार्गदर्शन में किया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं के बीच पृथ्वी बचाओ एवं जल संरक्षण विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें बच्चों ने अपनी रचनात्मकता के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का प्रभावशाली संदेश दिया।
कार्यक्रम में आईटीसी मिशन सुनहरा कल टीम द्वारा बच्चों को पृथ्वी दिवस मनाने का महत्व विस्तार से बताया गया। साथ ही पर्यावरण संरक्षण के उपायों पर विशेष जोर दिया गया, जिनमें अधिक से अधिक वृक्षारोपण, एकल उपयोग प्लास्टिक से परहेज, जैविक खाद का प्रयोग, कचरे का उचित प्रबंधन एवं पेड़ों की कटाई रोकने जैसे विषय शामिल रहे।
बच्चों को 3R (Reduce, Reuse, Recycle) के सिद्धांत की भी जानकारी दी गई, जिससे वे रोजमर्रा की जिंदगी में पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी निभा सकें।
इस अवसर पर स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर श्रीमती मीनाक्षी सिसोदिया एवं स्वास्थ्य लिपिक यशस्विनी आर्य ने बच्चों को एमआरएफ सेंटर और होम कंपोस्टिंग की जानकारी देते हुए कचरे के सही निस्तारण के तरीके समझाए। कार्यक्रम के अंत में सभी छात्र-छात्राओं को जल एवं बिजली संरक्षण तथा अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने की शपथ दिलाई गई।
कार्यक्रम में विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती वीना जी, विजय आनंद, मंजू शर्मा, नगर पालिका परिषद से वीरेंद्र सिंह तेवतिया, यशस्विनी आर्य, आसिफ, अंकित शर्मा, नितिन कश्यप तथा आईटीसी मिशन सुनहरा कल के अर्बन कोऑर्डिनेटर सुनील कुमार सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
यह कार्यक्रम न केवल बच्चों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने में सफल रहा, बल्कि समाज को भी यह संदेश देने में महत्वपूर्ण साबित हुआ कि पृथ्वी को बचाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button