ललितपुर

 स्मार्ट मीटर और बिजली कटौती के विरोध में सपा व कांग्रेस का संयुक्त प्रदर्शन

यूथ बिग्रेड और यूथ कांग्रेस ने कलेक्ट्रेट चौराहे पर नारेबाजी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
ललितपुर। जिले में बढ़ती विद्युत समस्याओं, तेज गति से चल रहे स्मार्ट मीटर और अघोषित बिजली कटौती के विरोध में आज समाजवादी पार्टी के मुलायम सिंह यूथ बिग्रेड और यूथ कांग्रेस ने संयुक्त रूप से जोरदार प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष इंजी. हृदेश यादव मुखिया और यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष अंकित यादव के संयुक्त नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट चौराहे पर जमकर नारेबाजी कर विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ता प्रदेश सरकार का प्रतीकात्मक पुतला दहन करने की तैयारी में थे, लेकिन मौके पर मौजूद पुलिस बल ने पुतला छीन लिया, जिससे कुछ देर के लिए हलचल की स्थिति बनी रही। बताया जाता है कि जिलाध्यक्ष के हाथ में माचिस होने के कारण पुलिस पूरी तरह सतर्क नजर आई और स्थिति को नियंत्रित किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष इंजी. हृदेश यादव मुखिया ने सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि वर्तमान भाजपा सरकार किसानों को समय पर खाद और बीज उपलब्ध कराने में पूरी तरह विफल रही है। साथ ही लगातार हो रही बिजली कटौती से आम जनता और किसान दोनों परेशान हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि स्मार्ट मीटर के जरिए मध्यम एवं गरीब वर्ग के लोगों का मानसिक और आर्थिक शोषण किया जा रहा है। प्रदर्शन में यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष अंकित यादव, सपा अधिवक्ता सभा जिलाध्यक्ष एड. महेंद्र यादव, जिला उपाध्यक्ष शैलेंद्र यादव (शांतिनगर), प्रदेश सदस्य बिटटू यादव, किसान कांग्रेस प्रदेश सचिव सुनील अहिरवार, जिला सचिव रॉबिन यादव, पंकज भज्जू, चंद्रपाल जिजयावन, शेखर यादव, सोनू शुक्ला, नगर उपाध्यक्ष राजेश झा, अनिल अहिरवार, आनंद यादव (भरतपुरा), प्रसन्न यादव (महरौनी) सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। प्रदर्शन के दौरान प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही बिजली व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया और स्मार्ट मीटर की समस्याओं का समाधान नहीं हुआ, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button