शामली

कांधला में तीन बड़ी घटनाएं

मंडी में इंस्पेक्टर से मारपीट, विवाहिता पर हमला और खेत में विवाद

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

कांधला। कस्बे और क्षेत्र में शनिवार को तीन अलग-अलग स्थानों पर मारपीट और धमकी की घटनाएं सामने आई हैं। सभी मामलों में पीड़ितों ने थाना कांधला में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामलों की जांच शुरू कर दी है।
मंडी इंस्पेक्टर से मारपीट, जान से मारने की धमकी
कस्बे की नवीन सब्जी मंडी में मण्डी इंस्पेक्टर अरविन्द कुमार यादव के साथ वसूली के दौरान मारपीट का मामला प्रकाश में आया है। जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह करीब 8 बजे वह मण्डी परिषद सहारनपुर के निर्देशानुसार व्यापारियों से वसूली कर रहे थे।
इसी दौरान एक व्यापारी के यहां रसीद काटने को लेकर कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। आरोप है कि व्यापारी ने अपने परिजनों के साथ मिलकर इंस्पेक्टर के साथ गाली-गलौज की और उन्हें जबरन एक कार्यालय में ले जाकर पीटा।
मौके पर मौजूद अन्य व्यापारियों ने बीच-बचाव कर इंस्पेक्टर को छुड़ाया। पीड़ित का आरोप है कि आरोपियों ने नारेबाजी कर जान से मारने की धमकी दी और धार्मिक टिप्पणी करते हुए डराने का प्रयास किया। इंस्पेक्टर ने अपनी जान को खतरा बताते हुए पुलिस से सुरक्षा की मांग की है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button