ललितपुर

विश्व मलेरिया दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

जनसहभागिता पर दिया गया जोर

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
ललितपुर। स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय के सामुदायिक चिकित्सा विभाग द्वारा विश्व मलेरिया दिवस पर लेक्चर थियेटर-2 में जागरूकता एवं अकादमिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य मलेरिया की रोकथाम, नियंत्रण, समय पर निदान एवं प्रभावी उपचार के प्रति जनसामान्य को जागरूक करना रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डा.मयंक कुमार शुक्ला द्वारा दीप प्रज्ज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ किया गया। उन्होंने कहा कि मलेरिया एक रोके जाने योग्य एवं उपचार योग्य रोग है, जिसके उन्मूलन के लिए जनभागीदारी, स्वच्छता और जागरूकता अत्यंत आवश्यक है। सामुदायिक चिकित्सा विभागाध्यक्ष डा.रवि पचौरी ने मलेरिया की रोकथाम एवं नियंत्रण विषय पर प्रकाश डालते हुए कहा कि मच्छरजनित रोगों से बचाव के लिए स्वच्छ वातावरण, जलभराव की रोकथाम और नियमित स्वास्थ्य सेवाओं का उपयोग जरूरी है। कार्यक्रम में विभिन्न विशेषज्ञों ने अपने-अपने विषयों पर व्याख्यान प्रस्तुत किए। डा.मनोज सोनी ने मलेरिया के जनस्वास्थ्य महत्व एवं रोकथाम, डा.सूरवीर सिंह ने मच्छरजनित रोगों की रोकथाम में सामुदायिक भूमिका, डा.प्रद्युम्न वर्मा ने प्राथमिक स्वास्थ्य स्तर पर मलेरिया प्रबंधन, डा.दिव्या स्वामी ने गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों जैसे संवेदनशील समूहों में मलेरिया नियंत्रण तथा डा.आशीष निरंजन ने जनजागरूकता और जनसहभागिता की भूमिका पर विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर महाविद्यालय के संकाय सदस्य, वरिष्ठ एवं कनिष्ठ रेजिडेंट, इंटर्न, नर्सिंग स्टाफ एवं अन्य कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम के माध्यम से मलेरिया उन्मूलन के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर बल दिया गया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button