मथुरा

बंगाली घाट पर यमुना में मिला अज्ञात का शव, फैली सनसनी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
मथुरा। थाना कोतवाली अंतर्गत बंगाली घाट क्षेत्र स्थित यमुना से अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव बाहर निकलवा कर मौजूद लोगों से शिनाख्त के प्रयास किये, कोई पहचान न सका। उसके हाथ-पैर व सिर पर चोट के निशान देख लोगों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने शव मोर्चरी भेज शिनाख्त में जुट गयी। रविवार सुबह करीब 11 बजे बंगाली घाट क्षेत्र में दाऊजी घाट के सामने यमुना में लोगों को अज्ञात युवक का शव उतराता दिखाई दिया। इसे देख मौके पर लोगों की भीड़ लग गयी। सूचना पर पहुंची इलाका पुलिस ने मौका मुआयना करते हुए गोताखोरों की मदद से शव को यमुना से बाहर निकलवाया। पुलिस के अनुसार मृतक की उम्र करीब 30 से 35 वर्ष प्रतीत हो रही है। युवक पैंट-टी शर्ट पहन रखी थी। प्रथम दृष्टया शव करीब 24 घंटे पुराना प्रतीत हो रहा है। उसके हाथ-पैर व सिर पर चोट के निशान हैं। इसे देख लोगों ने हत्या की आशंका जताई है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विनोद बाबू मिश्र ने बताया कि मृतक की शिनाख्त करने के प्रयास किये जा रहे हैं।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button