मथुरा

पत्नी और बेटों ने मिलकर की थी वृद्ध की हत्या, चार गिरफ्तार

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
मथुरा। सौंख में पांच दिन पहले हुई वृद्ध की हत्या के मामले में पुलिस ने मृतक की पत्नी और बेटों समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया है कि वृद्ध शराब पीने के आदी थे। इसको लेकर घर में झगड़ा होता था। इसी झगड़े में आरोपियों ने वृद्ध के गले में साफी डालकर उन्हें दूर करने का प्रयास किया था, जिसके चलते उनकी मौत हो गई। मौत के बाद आरोपी वृद्ध के शव को पड़ोसी के घर के पास फेंक दिया था। आरोपियों की साजिश थी कि हत्या का आरोप पड़ोसियों पर लगे। थाना मगोर्रा के गांव नगला ऊंचागांव में वृद्ध भोहरे सिंह (65) की हत्या के मामले में पत्नी संतोष देवी, पुत्र सौरभ, रोहित, राहुल और पड़ोसी बृजेश को पुलिस ने सोन चौराहा से गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार भोहरे सिंह शराब पीने का आदी था। विगत मंगलवार देर रात शराब पीकर परिजन से झगड़ा कर रहे थे। इसी दौरान हाथापाई में उनकी मौत हो गई। आरोप है कि मारपीट के दौरान परिजन ने भोहरे सिंह के गले में साफी डालकर झगड़े से दूर करने का प्रयास किया तो उनकी मौके पर मौत हो गई। इसके बाद पुत्र राहुल, रोहित, सौरभ, पत्नी संतोष देवी और पड़ोसी बृजेश ने आपराधिक षड्यंत्र करके वृद्ध के गले को रस्सा डालकर कमरे लटकाया, जिससे लगे कि किसी ने रस्सी से गला दबाकर हत्या की है। इसके बाद आरोपियों ने शव को पड़ोसी के घर के सामने तालाब के किनारे रख दिया। सीओ अनिल कुमार सिंह ने बताया कि भोहरे सिंह की हत्या के आरोप में उनकी पत्नी, सहयोगी पड़ोसी और तीन बेटों को गिरफ्तार कर चालान किया गया है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button