शामली
मंडी में इंस्पेक्टर से मारपीट प्रकरण में समझौता
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
कांधला। कस्बे की नवीन सब्जी मंडी में मंडी इंस्पेक्टर के साथ मारपीट के मामले में प्रशासन की पहल पर समझौता हो गया है। कैराना एसडीएम शिवाजी यादव की मौजूदगी में दोनों पक्षों के बीच वार्ता कराई गई, जिसमें आपसी सहमति से विवाद का निपटारा कर लिया गया।
बताया गया कि मंडी इंस्पेक्टर अरविंद कुमार यादव शनिवार सुबह व्यापारियों से शुल्क वसूली कर रहे थे। इसी दौरान रसीद काटने को लेकर एक व्यापारी से कहासुनी हो गई, जो बढ़ते-बढ़ते मारपीट में बदल गई। घटना के बाद इंस्पेक्टर ने थाने में तहरीर देकर सख्त कार्रवाई की मांग की थी।
सोमवार को प्रशासन की मौजूदगी में दोनों पक्षों ने भविष्य में इस प्रकार की घटना न होने का आश्वासन दिया। थाना पुलिस के अनुसार, समझौते के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है और मंडी क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं।

