जालौन

पुलिस का जुआ के अड्डे पर छापा 10 जुआरी गिरफ्तार, एक फरार

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो।
कोंच (जालौन)। कोतवाली कोंच पुलिस ने अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेल रहे 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है जबकि एक आरोपी मौके से फरार हो गया।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक जालौन विनय कुमार सिंह के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी कोंच परमेश्वर प्रसाद के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक बृजेश बहादुर सिंह द्वारा गठित टीम ने की। टीम को सूचना मिली थी कि कुछ लोग सार्वजनिक स्थान पर अवैध रूप से जुआ खेल रहे हैं। सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने मौके पर छापा मारा जहां से 10 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया गया जबकि एक व्यक्ति राहुल यादव उर्फ बन्टा मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है। गिरफ्तार किए गए जुआड़ियों में दंगल सिंह (38 वर्ष) निवासी गोखले नगर, छोटू (30 वर्ष) निवासी गोखले नगर, अनुराग (21 वर्ष) निवासी गांधी नगर, देवेश प्रताप (38 वर्ष) निवासी ग्राम साकिन थाना समथर जनपद झांसी, राम राजा (38 वर्ष) निवासी नया पटेल नगर, अजय कुमार (38 वर्ष) निवासी ग्राम खरूसा थाना एट, मोहित वर्मा (36 वर्ष) निवासी गांधी नगर, गजेन्द्र (35 वर्ष) निवासी जय प्रकाश नगर, नृपेन्द्र पाल सिंह (40 वर्ष) निवासी गांधीनगर तथा अहमद खां (65 वर्ष) निवासी आजाद नगर शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से जुआ खेलने में प्रयुक्त सामग्री भी बरामद की है। मौके से कुल 1,49,700 रुपये की नगदी (माल फड़), 18 हजार रुपये की जामातलाशी, 52 ताश के पत्ते, 11 मोटरसाइकिलें तथा 6 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। बरामदगी से स्पष्ट होता है कि जुआ बड़े स्तर पर संचालित किया जा रहा था। इस मामले में थाना कोंच पर मुकदमा अपराध 78/2026 धारा 13 जुआ अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। पुलिस ने सभी गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्यवाही शुरू कर दी है। वहीं फरार आरोपी राहुल यादव उर्फ बन्टा की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक बृजेश बहादुर सिंह, उपनिरीक्षक शुभम सिंह परमार, उपनिरीक्षक शिवनारायण, उप निरीक्षक सुमित पाण्डेय, हेड कांस्टेबल अवनीश कुमार, हेड कांस्टेबल अभिषेक सिंह भदौरिया, कांस्टेबल दीपक कुमार, धर्मराज, नीतीश कुमार, राहुल सिंह एवं हरबंत सिंह शामिल रहे। पुलिस अधीक्षक ने टीम की सराहना करते हुए कहा कि जनपद में अवैध गतिविधियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने आमजन से भी अपील की है कि किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें जिससे समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सके।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button