गोड्डा

बसंतराय में राष्ट्रीय पंचायती राज्य दिवस मनाया गया।

एनपीटी गोड्डा ब्यूरो

बसंतराय गोड्डा:– प्रखंड कार्यालय सभागार में गुरुवार को प्रमुख अंजर अहमद के अध्यक्षता में राष्ट्रीय पंचायती राज्य दिवस मनाया गया। प्रखंड के विभिन्न पंचायत सचिवालय में भी राष्ट्रीय पंचायती राज्य दिवस मनाया गया। इस दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी श्रीमान मरांडी सहित उपस्थित पंचायत प्रतिनिधियों और कर्मियों ने शपथ भी लिया। प्रमुख अंजर अहमद ने पंचायती राज्य व्यवस्था लागू करने के मूल उदेश्यों के बारे में बताया। साथ ही गांवों के विकास और ग्रामीण जनता की भागीदारी को सुनिश्चित किए जाने के लिए पंचायती राज व्यवस्था एक अहम महत्वपूर्ण प्रणाली है के बारे में जानकारी दिया। इस दौरान प्रधानमंत्री के लाइव टेलीकास्ट के माध्यम ने उनके संदेश को भी सुना गया। इस अवसर पर उपप्रमुख बजरंगी यादव,बीस सूत्री अध्यक्ष मोहम्मद सुल्तान,अंचल निरीक्षक राम सूचित महतो सहित प्रखंड कर्मी उपस्थित थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button