बरेली

अनुपम कपूर खत्री महासभा के राष्ट्रीय सचिव नियुक्त

रोटरी क्लब बरेली साउथ ने किया सम्मान

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
​बरेली : रोटरी क्लब ऑफ बरेली साउथ की  सभा रोटरी भवन में संपन्न हुई। इस अवसर पर क्लब के सक्रिय सदस्य अनुपम कपूर को ‘समस्त खत्री महासभा’ का राष्ट्रीय सचिव नियुक्त किए जाने पर एक विशेष सम्मान समारोह आयोजित कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान अध्यक्ष डॉ. विनोद पगरानी ने अनुपम कपूर को बधाई देते हुए कहा कि राष्ट्रीय सचिव का पद समाज की सेवा, एकता और उनके सर्वांगीण विकास के लिए अटूट प्रतिबद्धता का पद है।
​क्लब सचिव संजय गर्ग ने अपने संबोधन में गौरव व्यक्त करते हुए कहा कि रोटरी क्लब ऑफ बरेली साउथ ने पिछले वर्षों में बरेली को कई अनमोल रत्न दिए हैं, जिसमें अब अनुपम कपूर का नाम खत्री समाज के राष्ट्रीय सचिव के रूप में जुड़ गया है। सचिव संजय गर्ग ने  क्लब की समृद्ध विरासत का उल्लेख करते हुए बताया कि इससे पूर्व इस क्लब ने डॉ. अरुण कुमार (वन एवं पर्यावरण मंत्री), संजीव अग्रवाल (कैंट विधायक), दिनेश गोयल (राष्ट्रीय अध्यक्ष, इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन), घनश्याम खण्डेलवाल (चेयरमैन, राज्य कृषि परिषद), रवि प्रकाश अग्रवाल (प्रान्तीय अध्यक्ष, व्यापार मंडल), डॉ. रवि मेहरा (10 बार सदस्य, राष्ट्रीय कार्यकारिणी IMA) और डॉ. विनोद पगरानी (राजकीय प्रतिनिधि, इंडियन ऑर्थोपेडिक एसोसिएशन) जैसी विभूतियां दी हैं, जिन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में नाम रोशन किया है !
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button