ललितपुर

 तेज आवाज में बज रहे डीजे पर पुलिस की कार्रवाई, जीप समेत किया सीज

सिविल लाइंस चौकी इंचार्ज की कार्रवाई, बिना दस्तावेज और एक्सपायर फिटनेस-बीमा मिला

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
ललितपुर। शहर में ध्वनि प्रदूषण के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए तेज आवाज में बज रहे डीजे को जीप समेत सीज कर दिया। यह कार्रवाई सदर कोतवाली क्षेत्र के सिविल लाइंस चौकी इंचार्ज अनिल कुमार के नेतृत्व में चेतक 04 पर तैनात पुलिस कर्मियों द्वारा देर रात की गई। बीती देर रात करीब 11 बजे सदनशाह बुढ़वार रोड स्थित शहनाई गार्डन के बाहर एक डीजे तेज ध्वनि में बज रहा था। बारात पहुंचने के बाद भी अत्यधिक तेज आवाज में डीजे बजाने से आसपास के क्षेत्र में ध्वनि प्रदूषण हो रहा था, जिसकी सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई करते हुए डीजे को कोतवाली ले जाकर सीज कर दिया। पुलिस के अनुसार, डीजे में प्रयुक्त महिंद्रा मार्शल जीप ग्राम बरखेड़ा निवासी लल्लू पुत्र परमानंद के नाम से पंजीकृत है, लेकिन मौके पर वाहन के कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जा सके। वाहन को अजय नामक चालक चला रहा था। जांच में यह भी सामने आया कि जीप की फिटनेस वर्ष 2019 में और बीमा वर्ष 2018 में ही समाप्त हो चुका था। इन अनियमितताओं और ध्वनि प्रदूषण को देखते हुए पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए वाहन को सीज कर दिया। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक स्थानों पर नियमों का उल्लंघन कर तेज ध्वनि में डीजे बजाने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button