कैराना

यमुना किनारे खनन माफिया पर पुलिस का शिकंजा

छापे में डंपर-जेसीबी सीज, हरियाणा के दो युवक गिरफ्तार

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
कैराना। यमुना किनारे अवैध खनन का खेल धड़ल्ले से चल रहा था, लेकिन पुलिस की सख्ती ने माफिया के मंसूबों पर पानी फेर दिया।छापेमारी के दौरान रेत से लदा डंपर और जेसीबी मशीन बरामद कर सीज कर दी गई, जबकि मौके से हरियाणा के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस के मुताबिक बुधवार को उपनिरीक्षक अखिलेश कुमार टीम के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। तभी मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम रामड़ा के जंगल में यमुना किनारे जेसीबी मशीन से अवैध खनन किया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी और घेराबंदी कर दी। पुलिस को देखते ही खनन में जुटे लोग भागने लगे, लेकिन सतर्कता दिखाते हुए दो आरोपियों को मौके पर ही दबोच लिया गया। पूछताछ में उन्होंने अपने नाम नसीर पुत्र शहीद निवासी थाना सनौली, जिला पानीपत और शहजाद पुत्र साकिर निवासी राणा माजरा, थाना सनौली, जिला पानीपत (हरियाणा) बताए। आरोपियों ने कबूल किया कि वे जेसीबी से यमुना से रेत निकालकर डंपर में भरते थे और हरियाणा में ऊंचे दामों पर बेचते थे। पुलिस ने मौके से रेत से भरा डंपर एचआर 58 बी 3859 और जेसीबी एचआर HR60 क्यू 9068 बरामद कर लिये है। जांच में सामने आया कि आरोपियों के पास खनन से संबंधित कोई वैध लाइसेंस, रॉयल्टी या वाहन के कागजात नहीं थे। पुलिस ने दोनों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। वहीं जिला खनन अधिकारी को मौके पर बुलाकर डंपर और जेसीबी को सीज कराया गया। पुलिस का कहना है कि अवैध खनन के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और इस धंधे में लिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button