झुंझुनू
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के 75 वें जन्म दिवस पर किशोरपुरा में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर कल

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
झुंझुनूं चंवरा। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के 75 वे जन्म दिवस पर किशोरपुरा में फुले अंबेडकर कल्याण समिति के संयुक्त तत्वाधान में 3 मई को स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर के आयोजक केके सैनी ने बताया कि रविवार को किशोरपुरा में पोंख रोड़ पर स्थित जगदंबा टीवीएस मोटरसाइकिल एजेंसी में सुबह 8:00 से शाम 5:00 तक रक्तदान शिविर लगाया जाएगा। शिविर में डॉ रणवीर गुर्जर सत्यम ब्लड बैंक जयपुर की टीम रक्त संग्रहण करेगी। सैनी ने युवाओं से शिविर में बढ़ चढ़कर रक्तदान करने की अपील की।



