भरत पुर
दो मई शनिवार से शुरू होगा ज्येष्ठ का महीना
अधिक मास होने के कारण 60 दिनों का होगा ज्येष्ठ का महीना

त्रेतायुग में हनुमानजी का ज्येष्ठ माह में हुआ था श्रीराम जी से मिलन
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
भुसावर : ज्येष्ठ माह की शुरुआत दो मई 2026 शनिवार से शुरू होगा जिसमें अधिक मास होने के कारण ज्येष्ठ का महीना 60 दिनों का होगा। जिसमें श्रद्धालुओं, सनातन धर्मप्रेमियों, भक्त मण्डल को बजरंग बली की अराधना के लिए दोगुने अवसर प्राप्त होंगे जिनमें श्रद्वालु हनुमानजी की पूजा अर्चना, हनुमान चालीसा पाठ कर पानी,छाता,सत्तू, पंखा, जूता चप्पल आदि वस्तुओं का दान कर हनुमानजी से परिवार में सुख-शांति, समृद्धि की मनोकामनाएं मांगी जाएगी। वहीं दूसरी ओर विद्वान पण्डितो राघवेन्द्र शर्मा, महेश चन्द जति, पुष्पेन्द्र मिश्रा, महेश ववलू शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि 2 मई 2026 से शुरू होने वाले ज्येष्ठ माह में अधिक मास होने के कारण ज्येष्ठ का महीना 60 दिनों का होगा जो कि 2 मई 2026 से शुरू होकर 29 जून तक चलेगा। हिन्दू पंचांग के चन्द्रमा की गति पर आधारित होता है, जबकि सूर्य बर्ष से तालमेल बनाए रखने के लिए लगभग 03 बर्ष में एक अतिरिक्त माह जोडा जाता है,जिसे अधिक मास कहते हैं। 2026 में 08 बड़े मंगल (बुढ़वा मंगल) का अत्यंत दुर्लभ संयोग बन रहा है। वहीं उन्होंने बताया कि त्रेतायुग में हनुमानजी का ज्येष्ठ माह में भगवान श्री राम जी से मिलन ज्येष्ठ माह में हुआ था। वहीं पंचांग के अनुसार ज्येष्ठ माह में ही महाभारत काल में पाण्डव पुत्र भीम को भी उसकी शक्ति का घमंड होने पर हनुमानजी ने बूढ़े बन्दर का रुप धारण कर परास्त किया था। वहीं कस्बे के हिण्डौन सड़क मार्ग स्थित प्राचीन कोठी वाले हनुमानजी मन्दिर परिसर,कुण्डा जलाश्य वाले हनुमानजी मन्दिर सहित गुरुकुल कॉलोनी आर्य महिला विद्यापीठ के सामने स्थित शनि देव मन्दिर परिसर में श्रद्धालुओं द्वारा धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन करते हुए ज्येष्ठ माह की अमावस्या को सूर्य पुत्र शनि देव का जन्मोत्सव ( प्रकटोत्सव) धूमधाम एवं हर्षोल्लास पूर्वक श्रद्धा अनुसार भक्ति भाव से विधी विधान पूर्वक पूजा अर्चना करते हुए मनाया जाएगा।



