अमड़ापाड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का उपायुक्त ने किया निरीक्षण, बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं पर जोर
Deputy Commissioner inspected Amdapada Community Health Centre, emphasis on better health services

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।पाकुड़। उपायुक्त श्रीमती मेघा भारद्वाज ने शनिवार को अमड़ापाड़ा प्रखंड स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ओपीडी, पंजीकरण काउंटर एवं चिकित्सकों की उपलब्धता की समीक्षा करते हुए मरीजों को समय पर उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। दवा वितरण केंद्र का निरीक्षण कर आवश्यक दवाओं की उपलब्धता की जानकारी ली और गुणवत्तापूर्ण दवा आपूर्ति बनाए रखने पर जोर दिया। उपायुक्त ने आपातकालीन वार्ड, प्रसुति गृह, मदर केयर रूम, आईसीटीसी लैब एवं कोल्ड चेन कक्ष का भी निरीक्षण किया। उन्होंने प्रसूता महिलाओं और नवजात शिशुओं के बेहतर देखभाल, साफ-सफाई एवं सभी स्वास्थ्य सेवाओं के सुचारु संचालन के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ग्रामीण क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण है, इसलिए यहां सभी सुविधाएं सुदृढ़ और व्यवस्थित रहनी चाहिए। साथ ही अधिकारियों को संवेदनशीलता, जवाबदेही और नियमित निगरानी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।



