गोड्डा
काला डुमरिया में 1.51 करोड़ की सड़क योजना का शिलान्यास

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
पथरगामा। प्रखंड के काला डुमरिया गांव में रविवार को विकास कार्यों को नई दिशा देते हुए झारखंड के श्रम एवं नियोजन मंत्री सह स्थानीय विधायक ने 1 करोड़ 51 लाख रुपये की लागत से बनने वाली सड़क सुदृढ़ीकरण योजना का विधिवत शिलान्यास किया।
इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मंत्री संजय प्रसाद यादव ने कहा कि सड़क निर्माण से क्षेत्र के लोगों को आवागमन में काफी सुविधा होगी और स्थानीय विकास को गति मिलेगी। उन्होंने आश्वासन दिया कि राज्य सरकार क्षेत्र के समग्र विकास के लिए लगातार प्रयासरत है तथा आने वाले समय में और भी कई योजनाएं धरातल पर उतरेंगी।
ग्रामीणों ने सड़क निर्माण कार्य शुरू होने पर खुशी जाहिर करते हुए उम्मीद जताई कि कार्य समय पर और गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाएगा। मौके पर संवेदक मनोज अकेला, मदन साह, राजद प्रखंड अध्यक्ष बजरंगी यादव, मुकेश मंडल, बोहा पंचायत के मुखिया प्रदीप यादव, उप प्रमुख अनिल यादव, रामचरित्र यादव, सिकंदर यादव सहित कई जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण उपस्थित थे।



