ललितपुर

पक्षियों को पानी पिलाना मानवता की सच्ची सेवा : जिलाधिकारी सत्य प्रकाश

तखत ग्रुप के जलपात्र वितरण अभियान का डीएम ने किया शुभारंभ, गौरैया संरक्षण का दिया संदेश

पीहू लखेरा व वैष्णवी लखेरा ने डीएम को सौंपे गौरैया जलपात्र
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
ललितपुर। भीषण गर्मी में बेजुबान पक्षियों को राहत पहुंचाने और गौरैया संरक्षण के उद्देश्य से तखत ग्रुप द्वारा चलाए जा रहे जलपात्र वितरण अभियान का रविवार को जिलाधिकारी सत्य प्रकाश ने अपने कैंप कार्यालय से विधिवत शुभारंभ किया। इस दौरान तखत ग्रुप के सदस्यों ने जिलाधिकारी का माल्यार्पण एवं शॉल भेंटकर स्वागत किया। कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण, जीव-जंतुओं के प्रति संवेदनशीलता और जनसहभागिता का संदेश दिया गया। मौके पर पीहू लखेरा व वैष्णवी लखेरा ने जिलाधिकारी सत्य प्रकाश को गौरैया जल पात्र भेंट किये।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी सत्य प्रकाश ने कहा कि पक्षियों को पानी की सेवा करना मानवता की सच्ची सेवा है। उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी के दौरान पक्षियों के सामने पानी का संकट उत्पन्न हो जाता है। ऐसे समय में समाज के लोग यदि अपने घरों, छतों, बालकनी और सार्वजनिक स्थलों पर जलपात्र रखें तो हजारों पक्षियों को जीवनदान मिल सकता है। उन्होंने कहा कि तखत ग्रुप की यह पहल समाज के लिए प्रेरणादायक है और अन्य सामाजिक संस्थाओं को भी ऐसे पुनीत कार्यों में आगे आना चाहिए। तखत ग्रुप के पदाधिकारियों ने बताया कि संस्था द्वारा प्रति वर्ष गर्मी के मौसम में जलपात्र वितरण अभियान चलाया जाता है। इस वर्ष भी जिले के विभिन्न मोहल्लों, विद्यालयों, सार्वजनिक स्थलों एवं घरों में जलपात्र वितरित किए जाएंगे, जिससे गौरैया सहित अन्य पक्षियों को पानी उपलब्ध कराया जा सके। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने भी पक्षियों के संरक्षण और जल उपलब्ध कराने के इस अभियान में बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर सतेंद्र प्रताप सिंह सिसोदिया, मज्जू सोनी, पार्षद अफजुल रहमान, पार्षद अशोक पंथ, विद्या मालवीय, हृदेश हुण्डैत ट्विंकल, रिंकू बबेले, मकरंद किलेदार विक्की, आशीष चौबे, राजीव चौबे बुढ़वार, सुमेर जैन, राजीव शर्मा, रामकोटि तिवारी, विजय शर्मा, जितेन्द्र गोस्वामी गप्पू, अशोक अनौरा, आशीष हुण्डैत, मिंटू सिंघई, अमित तिवारी, मनीष पटाका, मादौन ग्राम प्रधान सुदामा मिश्रा, मनीष जैन, पप्पू पटवा, बृजेश लाल, सोमू समैया, बृजेश जैन, नीलेश तिवारी एवं अमित लखेरा सहित बड़ी संख्या में समाजसेवी एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। कार्यक्रम ने लोगों को पर्यावरण संरक्षण और बेजुबान पक्षियों के प्रति संवेदनशील बनने का संदेश दिया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button