Uncategorized

बरही के बैंक ऑफ महाराष्ट्र में लूट को अंजाम देने वाले तीन लुटेरे वाराणसी से गिरफ्तार

912 ग्राम सोना, 20 लाख रुपये, छह मोबाइल फोन और एक स्कॉर्पियो बरामद 

पश्चिम बंगाल, बिहार और उत्तराखंड जैसे राज्यों में दे चुके है लूट की घटना को अंजाम
 रियल इस्टेट में लगाते थे लूटे पैसे और सोना
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
हजारीबाग : हजारीबाग जिले के बरही में बैंक ऑफ महाराष्ट्र शाखा में हुई सनसनीखेज डकैती का यूपी एसटीएफ और हजारीबाग पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई में खुलासा कर दिया है। पुलिस ने वाराणसी के सारनाथ थाना क्षेत्र से गिरोह के सरगना मो अफजल सहित तीन डकैतों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से भारी मात्रा में सोना, नकदी और वारदात में प्रयुक्त वाहन बरामद किया गया है। यह जानकारी एसपी अमन कुमार ने दी प्रेस वार्ता कर दी। उन्होंने बताया कि पकड़े गए आरोपियों ने सनसनीखेज वारदात को अंजाम देते हुए 24 अप्रैल को दोपहर करीब 3 बजे सात हथियारबंद बदमाशों ने बरही शाखा में धावा बोलकर कर्मचारियों को बंधक बनाया और लगभग 4 किलो सोना व 4.22 लाख रुपये नकद लूट लिए थे। मुखबिर की सूचना और हजारीबाग पुलिस की ‌सर्विलांस की मदद से एसटीएफ वाराणसी यूनिट ने सिंहपुर इलाके में छापेमारी कर तीन आरोपियों को दबोचा। गिरफ्तार डकैतों की पहचान मो. अफजल (नवादा, बिहार), पंकज सिंह उर्फ रौनक (गोरखपुर) और सौरभ यादव (मऊ) के रूप में हुई है। अपराधियों के पास से 912.22 ग्राम सोना, 20 लाख रुपये नकद, छह मोबाइल फोन और एक स्कॉर्पियो बरामद की गई है। पूछताछ में सामने आया है कि यह गिरोह पिछले 9 वर्षों से सक्रिय है और पश्चिम बंगाल, बिहार और उत्तराखंड जैसे राज्यों में 86 किलो से अधिक सोना लूट चुका है। लूट की रकम को ये अपराधी रियल एस्टेट और संपत्तियों में निवेश करते थे।
 गिरोह का सरगना अफजल 2008 में हत्या के मामले में जेल जा चुका है, जहां उसने अपना यह संगठित नेटवर्क तैयार किया। हजारीबाग पुलिस ने पकड़े गए तीनों बदमाशों को वाराणसी के न्यायालय में पेश कर ट्रांजिट रिमांड में हजारीबाग लायी है। ट्रांसिट डिमांड की अवधि निर्धारित रहने के कारण फिलहाल उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। हजारीबाग पुलिस टीम उन्हें फिर से रिमांड पर लेगी। उसके बाद आगे की पूछताछ और गिरोह के अन्य चार फरार सदस्यों की तलाश की जाएगी।
बरामद सामान
सोना-912.22 ग्राम, नगद 20 लाख रूपये, मोबाइल फोन-06 पिस, स्कार्पिया गाडी नम्बर बी०आर०-01एच०एन०-2024, मोटरसाइ‌किल-02 पल्सर
छापामारी दल
सदर एसडीपीओ अमित आनन्द, बरही एसडीपीओ अजीत कुमार विमल, बरही इंस्पेक्टर चंद्रशेखर कुमार, पेलावल इंस्पेक्टर शाहिद रजा, बरही थाना प्रभारी बिनोद कुमार, चौपारण थाना प्रभारी, सरोज कुमार चौधरी, पद्मा ओपी प्रभारी संचित कुमार, पेलावल प्रभारी वेद प्रकाश पाण्डेय, इचाक थाना प्रभारी गौतम कुमार, बड़ा बाजार प्रभारी पंकज कुमार के अलावा बरही थाना के कई पुलिस पदाधिकारी, तकनीकी शाखा के पदाधिकारी और पुलिस कर्मी शामिल थे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button