बोकारो

गुमशुदा दो नाबालिग को गोमिया पुलिस ने रांची से सकुशल किया बरामद

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

बोकारो। बोकारो जिला के गोमिया प्रखंड क्षेत्र से लापता हुए दो नाबालिग (एक लड़का और एक लड़की,दोनों की उम्र लगभग 17 वर्ष) को गोमिया थाना प्रभारी प्रफुल्ल कुमार महतो ने सक्रियता के साथ उक्त दोनों नाबालिक को रांची से सकुशल बरामद कर लिया है। तत्पश्चात पुलिस ने आवश्यक कार्यवाही के बाद दोनों नाबालिग को उनके परिजनों को सुपुर्द कर दिया है। वहीं इस संबंध में गोमिया थाना प्रभारी प्रफुल्ल कुमार महतो ने बताया कि परिजनों के द्वारा दिये गए आवेदन पर गोमिया थाना में मामला दर्ज किया गया था और अनुसंधान के क्रम में टेक्निकल सेल की मदद से दोनों नाबालिग को रांची से सकुशल बरामद कर थाना लाया गया एवं आगे उन्होंने बताया कि पूछताछ के पश्चात आवश्यक कार्यवाही करते हुए दोनो नाबालिग को उनके परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है। वहीं उक्त दोनों नाबालिकों के परिजनों ने बच्चों के सकुशल बरामदगी पर गोमिया थाना प्रभारी प्रफुल्ल कुमार महतो एवं गोमिया पुलिस की काफी प्रशंसा एवं सराहना किए।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button