ससबेड़ा पश्चिमी पंचायत में पंसस प्रवीण कुमार यादव ने जन समस्याओं को लेकर निजी रूप से लगाया शिविर

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
बोकारो। गोमिया प्रखंड क्षेत्र के अंतर्गत ससबेड़ा पश्चिमी पंचायत स्थित आईईएल दुर्गा मंदिर में पंचायत समिति सदस्य प्रवीण कुमार यादव ने ग्रामीणों की जन समस्याओं को लेकर पंचायत समिति सदस्य आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया। वहीं इस दौरान काफी संख्या में पंचायत वासी अपनी अपनी समस्याओं को लेकर उक्त कार्यक्रम में पहुंचे। वहीं बतातें चलें कि पंचायत समिति आपके द्वार कार्यक्रम में पंसस प्रवीण कुमार यादव ने अपने निजी रूप से अपने पंचायत क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में कार्यक्रम का का आयोजन कर पंचायत समिति स्तरीय कार्यों का निपटारा को लेकर सभी वार्डों में कार्यक्रम के जरिए जा रहे हैं। वहीं इस संबंध में पंचायत समिति सदस्य प्रवीण कुमार यादव ने बताया कि ससबेडा पश्चिमी पंचायत के विभिन्न वार्डों में पंचायत समिति आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया है जिसमें पंचायत समिति सदस्य स्तरीय सभी प्रकार की जन समस्याओं का निष्पादन करने हेतू उक्त शिविर सभी वार्डों में मेरे द्वारा निजी एवं व्यक्तिगत रूप से लगाया गया है ताकि पंचायतवासियों को छोटी मोटी समस्याओं को लेकर परेशानीयो का सामना ना करना पड़े। इस मौके पर राजद नेता अरुण यादव, उप मुख्य धीरज कुमार, वार्ड सदस्य, वीएलई एवं कंप्यूटर ऑपरेटर सहित काफी लोग मौजूद थे।



