ससबेडा पूर्वी पंचायत भवन में ब्यूटीशियन प्रशिक्षण प्राप्त महिलाओं को दिया गया प्रमाण पत्र

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
बोकारो। गोमिया प्रखंड क्षेत्र के अंतर्गत ससबेडा पूर्वी पंचायत के पंचायत सचिवालय भवन परिसर में माहेर संस्था द्वारा प्रशिक्षण प्रमाण पत्र वितरण समारोह का आयोजन किया गया। वहीं इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ससबेड़ा पूर्वी पंचायत के मुखिया अंशु कुमारी, विशिष्ट अतिथि आईईएल थाना प्रभारी श्यामल कुमार मंडल, समाजसेवी पिंटू पासवान मौजूद थे। वहीं बता दें कि आयोजित समारोह में महिलाओं को निशुल्क पांच माह का ब्यूटीशियन, सिलाई व कढ़ाई का प्रशिक्षण प्रमाण दिया गया। बता दें कि इस कार्यक्रम में मुखिया अंशु कुमारी के द्वारा सफल प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र वितरण किया। उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों को ब्यूटी पार्लर के माध्यम से रोजगार प्राप्त करने की सलाह दी। प्रमाण-पत्र को महत्वपूर्ण बताया इस दौरान मुख्य अतिथि मुखिया अंशु कुमारी ने कही कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है कि महिला सशक्तिकरण की दिशा में क्षेत्र की महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ना है ताकि महिलाएं प्रशिक्षण प्राप्त कर अपने और अपने परिवार का जीविकोपार्जन कर सके। वहीं शिक्षिका निशा सिंह ने कही कि इस तरह के आयोजन होने से महिलाओं में कार्यक्षमता एवं मनोबल को बढ़ावा मिलता है। वहीं समाजसेवी पिंटू पासवान ने बताया कि ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण के माध्यम से महिलाएं स्वरोजगार की ओर अग्रसर होगी इसी मकसद के साथ आज माहेर संस्था के द्वारा बेहतरीन कार्य किया जा रहा है जिससे महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में सक्षम साबित होगी। मौके पर माहेर संस्था के इंचार्ज राजेश कुजूर, मनीषा देवी, श्वेता कुमारी, शिवरानी मिंज, तैयबा खातून,रानी बेसरा समेत काफी संख्या में लोग मौजूद थे।



