शामली
मोनू कश्यप हत्याकांड: जनप्रतिनिधियों ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
कांधला। गांव जसाला में हुए मोनू कश्यप हत्याकांड के बाद क्षेत्र में सियासी हलचल तेज हो गई है। समाजवादी पार्टी की सांसद इकरा हसन व कैराना विधायक नाहिद हसन ने ग्राम प्रधान शिवकुमार चौहान के साथ पीड़ित परिवार से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की।
इस दौरान जनप्रतिनिधियों ने परिजनों को ढांढस बंधाते हुए कहा कि इस कठिन समय में वे पूरी तरह उनके साथ हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि पीड़ित परिवार को सरकार स्तर पर आर्थिक सहायता दिलाने का हर संभव प्रयास किया जाएगा।
सांसद व विधायक ने कहा कि मामले में किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा तथा निष्पक्ष जांच सुनिश्चित कराई जाएगी। उन्होंने अधिकारियों से वार्ता कर कार्रवाई में तेजी लाने के निर्देश दिए।
ग्रामीणों ने भी घटना को लेकर आक्रोश व्यक्त करते हुए न्याय की मांग की। इस अवसर पर विक्रम, महेंद्र, सागर, बंटी, संसर पाल, कार्तिक, अंकित सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
