सीकर
कांसरड़ा गांव में श्री चांगा वाली बालाजी महाराज भंडारे में उमड़े भक्त आज विशाल मेला व जागरण

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
बावड़ी। ग्राम पंचायत कांसरड़ा में श्री चांगा वाली बालाजी मंदिर परिसर पर दो दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। धाम को रंग-बिरंगे फूलों से सजाया गया। किशन सिंह महरिया ने बताया कि मंगलवार को सवा पांच क्विंटल के लड्डू एवं पुड़ी, सब्जी को भोग बनाकर बालाजी महाराज के भोग लगाया गया। श्री बालाजी विकास सेवा समिति के सदस्यों ने बताया कि बुधवार को विशाल मेला भरेगा जिसमें दंगल प्रतियोगिता होगी। इसके बाद रात्रि जागरण कार्यक्रम आयोजित होगा। इस मौके पर हेमसिंह राठौड़, प्रभु दयाल, छीत्तर सिंह, किशन सिंह महरिया, सीताराम बराला, नौरंग लाल सेन, भंवर सिंह महरिया, गणपत कुमावत, रूघाराम रुलानियां सहित अनेक लोग मौजूद रहे।



